Pratapgarh: दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने शिक्षक को मारी गोली, हालत गंभीर

Facebook
X
WhatsApp

Pratapgarh: जिले के अंतू थाना क्षेत्र कटरा बाजार के पास विद्यालय के समीप बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने शिक्षक को गोली मार दी। (Pratapgarh) गोली लगने के बाद शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया। शिक्षक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दिनदहाड़े शिक्षक को गोली मारने से इलाके में सनसनी फैल गयी। वहीं बदमाशों के इस कृत्य ने कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिये हैं।

image 206

Pratapgarh

बता दें कि जिले के अंतू थाना क्षेत्र के कटका बाजार के पास बसंत सिंह विद्यालय में शिक्षक हैं। उनकी पत्नी स्कूल बंजारा टी गांव के प्रधान हैं। (Pratapgarh) रोजाना की तरह सोमवार को बसंत सिंह विद्यालय के लिए निकले थे। तभी बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने कटरा बाजार के पास बसंत सिंह को घेर लिया और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दिया। गोली लगने से प्रधान पति बसंत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। (Pratapgarh) गोली की आवाज सुनकर मौके पर भीड़ एकत्रित हो गयी। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शिक्षक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

image 207

प्रतापगढ़ एसपी सतपाल के निर्देश पर शहर भर में बैरिकेडिंग करके सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिससे की गोली मारने वाला आरोपियों को जल्द हिरासत में लिया जा सके। डॉक्टरों के अनुसार बसंत सिंह को तीन गोली लगी है। हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें प्रयागराज मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया है। वहीं इस घटना के बाद से शिक्षक समाज में आक्रोश फैला हुआ है। बताया जा रहा है कि बसंत सिंह पत्रकार भी हैं।

https://youtu.be/IVsI4ezVxRc?si=ewDoKGuvBHSuD8dh

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें