Prayagraj: प्रसव के एक घंटे बाद किया डिस्चार्ज, नवजात की मौत; परिजनों ने लापरवाही का लगाया आरोप

Facebook
X
WhatsApp

Prayagraj: विकासखंड शंकरगढ़ क्षेत्र के नारीबारी नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव के दूसरे दिन नवजात की मौत होने पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अधीक्षक से कार्रवाई की मांग की। प्रसूता यशोमती मांझी पत्नी संजय मांझी निवासी लोनिपार ककरहा का प्रसव रविवार शाम तीन बजे हुआ। एक घंटे के बाद ही प्रसूता को डिस्चार्ज कर दिया गया।

प्रसूता ने बताया कि दूसरे दिन उसके बच्चे की तबीयत बिगड़ने लगी तो वह नारीबारी नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आई। आरोप है कि डॉक्टर ने बाहर से दवाएं लिखी। दवाई लेकर प्रसूता अपने घर चली गई, लेकिन दूसरे दिन बच्चों की तबीयत में कोई सुधार नहीं हुआ तो प्रसूता पुनः अस्पताल आई। डॉक्टरों ने बच्चों की स्थिति देखते हुए उसे चिल्ड्रन हॉस्पिटल ले जाने का कहा। (Prayagraj) प्रसूता चिल्ड्रन हॉस्पिटल गई, जहां डॉक्टरों ने नवजात को मृत घोषित कर दिया।

आरोप है कि चिल्ड्रेन हॉस्पिटल के डॉक्टर ने बताया कि बच्चों को टीका न लगने के कारण नवजात की मौत हुई। बच्चे की मौत से आक्रोशित स्वजन ने नारीबारी अस्पताल पहुंचकर अस्पताल का घेराव किया। स्थिति तनावपूर्ण देखते हुए नारीबारी चौकी इंचार्ज संतोष कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और शंकरगढ़ अधीक्षक अभिषेक सिंह को जानकारी दी।

प्रसूता ने आरोप लगाते हुए अधीक्षक से बताया कि अस्पताल की नर्स ने प्रसव के एक घंटे बाद छोड़ दिया। डिलीवरी के दौरान कोई भी दवाई नहीं दी गई। प्रसूता ने अस्पताल स्टाफ के खिलाफ अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। अधीक्षक अभिषेक सिंह से बताया की प्रसूता ने अस्पताल स्टाफ के खिलाफ शिकायती पत्र दिया है। जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। इसकी जानकारी विभागीय उच्च अधिकारियों को दे दी गई है।

बताया गया कि बच्चों की मौत संक्रमण के कारण हुई है। अधीक्षक ने बताया कि डिलीवरी के बाद प्रसूता और शिशु को अस्पताल में 48 घंटे तक रखा जाने का प्राविधान है। स्थिति सामान्य होने पर जच्चा बच्चा को डिस्चार्ज करना चाहिए। साथ ही डिलीवरी के तुरंत बाद टिटनेस का टीका नहीं लगाया जाता बल्कि हेपेटाइटिस और बीसीजी का टीका लगाया जाता है। अधीक्षक ने कार्रवाई करने की बात कहते हुए प्रसूता के स्वजन को शांत कराया।

https://youtu.be/jZ1nIL4VUAs?si=0e-pEKMslK6_NaOe

ये भी पढ़े…https://crimecomplaint.com/jawan-movie-mahesh-babu-came-out-in-support-of-jawan-shahrukh-khan-thanked-mahesh-babu-people-said-this-is-called-jalwa/

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें