Prayagraj News: कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से संगम, दशाश्वतेध घाट और मनकामेश्वर मंदिर में बरसाए फूल

Facebook
X
WhatsApp

Prayagraj News: उत्तर प्रदेश के तीर्थराज प्रयाग में शिवभक्त कांवडियों पर सावन के चौथे सोमवार की सुबह हेलीकॉप्टर से फूलों की वर्षा की गयी। यह फूलों की वर्षा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर जिला प्रशासन ने तीर्थराज प्रयाग में दशाश्वमेध घाट, संगम सहित अन्य घाटों पर जल भरने पहुंचे कावंड़ियों पर एवं शिवालयों में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं के ऊपर पर पुष्पवर्षा कर उनका सम्मान किया। इसके अलावा यमुना किनारे स्थित मनकामेश्वर मंदिर तथा पड़िला महादेव मंदिर पर आने वाले श्रद्धालुओं पर भी फूलों की वर्षा कराई।

संगम क्षेत्र हर-हर महादेव से गुजायमान हो गयाः DM

बता दें कि सीएम के निर्देश पर जब यह वर्षा हुई तो आसमान से फूलों की वर्षा होता देख शिवभक्त भी उत्साहित हो गए और बम-बम बोले की गूंज से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा।

जिलाधिकारी संजय खत्री और पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा ने हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों के ऊपर फूलों की वर्षा की। संगम स्नान कर रहे श्रद्धालुओं पर जब गुलाब की पंखुड़िया आसमान से गिरने लगी तो सभी भावविभोर हो उठे। (Prayagraj News) संगम क्षेत्र हर-हर महादेव से गुजायमान हो गया। दारागंज निवासी आत्माराम पांण्डेय संगम स्नान करने पहुंचे थे।

फूलों की वर्षा होने पर भक्त हो गए आत्मविभोरः DM

जिलाधिकारी संजय खत्री ने बताया कि अचानक कावड़ियों के ऊपर गुलाब की पंखुडियां जब पड़ी वह आत्मविभोर हो गए। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी सरकार की प्रशंसा किया।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में अर्ध कुंभ के दौरान में संगम में स्नान कर रहे श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की गयी थी। संगम में स्नान के साथ ऊपर से पुष्प वर्षा अपने आप में अद्वितीय है। इस सुखद क्षण को महसूस किया जा सकता है, व्याख्या नहीं किया जा सकता।

https://youtu.be/3SSmMhu-3aI

ये भी पढ़े…https://sunilvermamediagroup.com/?p=53643

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें