Priyanka Chopra : बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अपने परिवार के साथ इन दिनों भारत में हैं। बुधवार को प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस (Nick Jonas) और बेटी मालती के साथ अयोध्या पहुंची। प्रियंका और निक को देखने के लिए अयोध्या में लोगों की भारी भीड़ नजर आयीं। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली बार प्रियंका चोपड़ा अपने परिवार के साथ अयोध्या स्थित राम मंदिर पहुंचीं और रामलला के दरबार में हाजिरी लगायी।
Priyanka Chopra : अयोध्या पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, बेटी मालती और पति निक के साथ

जब एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचीं तो उनके देसी अवतार पर लोगों की निगाहें टिक गयी। जैसे ही प्रियंका एयरपोर्ट पहुंचीं। वहां जय श्रीराम के नारे लगने लगे। प्रियंका चोपड़ा बेटी मालती को गोद लिये हुए नजर आयीं। पीले रंग की साड़ी में प्रियंका चोपड़ा का लुक देखते ही बन रहा था। वहीं उनके पति निक जोनास भी इंडियन लुक में काफी जच रहे थे। उन्होंने क्रीम कलर के कुर्ता पहना हुआ था। बेटी मालती भी काफी क्यूट लग रही थी। प्रियंका चोपड़ा के साथ उनकी मां मधु चोपड़ा भी थी। एयरपोर्ट से निकलने के बाद प्रियंका अपने परिवार के साथ कार में बैठकर राम मंदिर के लिए रवाना हो गयीं।

Priyanka Chopra : रामलला के दर्शन कर की विधिवत पूजा

अयोध्या में राम जन्मभूमि में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक जोनस और बेटी मालती के साथ रामलला के दर्षन किये और विधिवत पूजा अर्चना की।
Comments 1