Raebareli News : ऊंचाहार में पूर्व ब्लाक प्रमुख समेत तीन घरों से लाखों के जेवरात चोरी…..

Raebareli News : ऊंचाहार में पूर्व ब्लाक प्रमुख समेत तीन घरों से लाखों के जेवरात चोरी.....
Facebook
X
WhatsApp

Raebareli News : यूपी के जिले रायबरेली के ऊंचाहार में बेखौफ चोरों ने पूर्व ब्लाक प्रमुख समेत तीन लोगों के घरों को निशाना बनाया। चोरों ने तीनों घरों से नकदी समेत लाखों की कीमत के जेवरात पार कर दिये। घर के पीछे लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरों की तस्वीरें कैद हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच में जुट गई हैं।

Raebareli News : जानिए पूरा मामला

image 224

मामला कोतवाली क्षेत्र के लबेदवा मजरे गंगेहरा गुलालगंज गाँव का है। गाँव निवासी शिवकुमार यादव रोहनियां ब्लाक के पूर्व प्रमुख हैं। रविवार रात बेखौफ चोरों ने पूर्व प्रमुख शिवकुमार यादव व उनके छोटे भाई राजेंद्र यादव के घर में छत के रास्ते घुसकर कमरों में रखी अलमारी का ताला तोड़कर लाखों का सामान पार कर दिया। जबकि पड़ोसी रामकिशोर मौर्य के घर के पीछे लगी खिड़की की ग्रिल तोड़कर नकदी समेत लाखों कीमत के जेवरात चोरी कर लिया।

Raebareli news

सोमवार सुबह जब घर के लोग सोकर उठे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। सूचना पर कोतवाल आदर्श कुमार सिंह व एनटीपीसी चौकी इंचार्ज आशीष मलिक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना के सम्बंध में जानकारी हासिल की। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दी है। बताते हैं कि पूर्व प्रमुख व उनके भाई का परिवार दूसरे कमरे में सोया हुआ था। जबकि रामकिशोर मौर्य का परिवार मुंबई में है और उनके घर पर ताला लगा हुआ है।

theft at the house of former deputy cm dinesh sharma sister thieves broke  the locker and made away with cash and jewellery smk | लखनऊ: पूर्व डिप्टी  सीएम दिनेश शर्मा की बहन के घर चोरी, चोरों ने लॉकर तोड़कर नकदी और जेवरात  किया पार

आशंका जताई जा रही है कि तकरीबन दो सप्ताह पहले पूर्व ब्लाक प्रमुख की बेटी की शादी भी हुई थी जिसमें रिश्तेदार समेत हजारों लोग शामिल हुए थे तो कहीं ऐसा तो नहीं कि चोरी करने वाले लोग शादी में आये हुए थे। फिलहाल पुलिस हर बिंदु पर बारीकी से जांच पड़ताल कर रही है। कोतवाल आदर्श कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर घटना का अनावरण किया जाएगा।

image 225

Raebareli News : घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत

घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। लोग अपने घरों को सुरक्षित करने के लिए तरह-तरह के उपाय कर रहे हैं। कुछ लोग अपने घरों में सीसीटीवी कैमरे लगवा रहे हैं तो कुछ लोग रात में गाँव में गश्त लगा रहे हैं। ग्रामीणों ने पुलिस से मांग की है कि जल्द से जल्द चोरों को गिरफ्तार किया जाए ताकि लोगों को सुरक्षा का एहसास हो सके।

https://youtu.be/zW9NbX4VLDQ?si=qnJDvGyoZhszWASi

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें