Raebareli News : रायबरेली जनपद के शिवगढ़ थाना क्षेत्र के भौसी गांव में बच्चों ने बादाम समझकर जेट्रोफा के बीज खा लिए, जिससे नौ बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। सभी बच्चों को आनन-फानन में शिवगढ़ सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
Raebareli News : बच्चों की हालत खतरे से बाहर

9 साल की प्रिया (कक्षा 4)
7 साल की रिया (कक्षा 2)
12 साल का अंकुल (कक्षा 3)
10 साल की सोनी (कक्षा 4)
10 साल की कंचन (कक्षा 5)
6 साल का अंकुश
4 साल का अर्पित (कक्षा 3)
8 साल की माही (कक्षा 2)
8 साल की मोनिका (कक्षा 3)
ये सभी बच्चे गांव में ट्यूशन पढ़ने गए थे। ट्यूशन के बाद खेलते समय बच्चों ने जेट्रोफा के फल को बादाम समझकर खा लिया। जेट्रोफा के फल जहरीले होते हैं, जिसके कारण बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। बच्चों के परिजनों ने उन्हें तुरंत शिवगढ़ सीएचसी में भर्ती करवाया। सीएचसी में डॉक्टर अनिल और डॉक्टर सुरेश बच्चों का इलाज कर रहे हैं। बच्चों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। सीएमओ डॉक्टर वीरेंद्र सिंह ने बताया कि नौ बच्चों का इलाज चल रहा है और सभी खतरे से बाहर हैं। फिर भी, बछरावां सीएससी से एक टीम को शिवगढ़ भेजा गया है।

Raebareli News : जेट्रोफा के बारे में
जेट्रोफा एक जहरीला पौधा है। इसके फल, पत्तियां और बीज सभी जहरीले होते हैं। जेट्रोफा के फल को खाने से उल्टी, दस्त, पेट दर्द, सिरदर्द और चक्कर आना जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। गंभीर मामलों में, जेट्रोफा के फल खाने से मृत्यु भी हो सकती है।

Raebareli News : सावधानी
बच्चों को जेट्रोफा के फल से दूर रखना चाहिए। बच्चों को समझाएं कि जेट्रोफा के फल को नहीं खाना चाहिए। यदि कोई बच्चा जेट्रोफा का फल खा लेता है, तो उसे तुरंत डॉक्टर के पास ले जाना चाहिए.
















Comments 1