Raebareli News : बस चालकों की हड़ताल के कारण यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। रायबरेली जनपद के बस स्टेशन से दिल्ली, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में जाने के लिए सरकारी व अनुबंधित लगभग डेढ़ सौ बसों का संचालन होता है। हजारों की संख्या में यात्री प्रत्येक दिन सफर करते हैं। चक्का जाम होने से यात्रियों में अफरातफरी का माहौल देखने को मिल रहा है।
बस चालकों का कहना है कि नए बनाए गए कानून के तहत एक्सीडेंट होने पर 10 वर्ष की जेल व 5 लाख के जुर्माने का प्रावधान तुरंत समाप्त होना चाहिए। जब तक सरकार कानून वापस नहीं लेगी तब तक हड़ताल जारी रहेगी।
Raebareli News : रोडवेज कर्मचारियों के प्रदर्शन से सड़कों पर सन्नाटा

जिले के सभी मोटर ड्राइवर और ट्रक ड्राइवर ने अनिश्चितकालीन के लिए हड़ताल कर दिया। हड़ताल होने से सड़कों पर सन्नाटा देखने को मिल रहा है। मोटर यूनियन के अध्यक्ष रामू श्रीवास्तव ने बताया कि ज्यादातर ड्राइवर मुश्किल से अपना जीवन यापन कर पाते हैं, क्योंकि उनको इतना पैसा नहीं मिलता है।
इसके अलावा कम तनख्वाह की नौकरी करने के बाद सरकार द्वारा बनाए गए कड़े नियमों को झेल पाना बहुत ही कठिन है। सरकार को इस पर पुनर्विचार करके कानूनों को वापस लेना चाहिए। हड़ताल को लेकर रायबरेली एआरएम एम एल केसरवानी ने कहा कि चालकों द्वारा की जा रही हड़ताल पूरी तरह से गैरकानूनी है। हड़ताल करने वाले बस चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Raebareli News : हड़ताल के कारण यात्रियों को हो रही परेशानी
रायबरेली जनपद के बस स्टेशन से दिल्ली जाने वाली एक बस में सवार यात्री विनोद कुमार ने बताया कि उन्हें दिल्ली जाना था, लेकिन हड़ताल के कारण उन्हें परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को इस मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई करनी चाहिए और चालकों की मांगों को पूरा करना चाहिए।

एक अन्य यात्री ने बताया कि उन्हें लखनऊ जाना था, लेकिन हड़ताल के कारण उन्हें सड़क पर पैदल चलना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार को इस मामले में जल्द से जल्द समाधान निकालना चाहिए। रायबरेली में रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल से यात्रियों को भारी परेशानी हो रही है। सरकार को इस मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई करनी चाहिए और चालकों की मांगों को पूरा करना चाहिए।
Comments 1