Raebareli: रायबरेली पुरातन छात्रो का सम्मान समारोह एवं गोष्ठी का हुआ आयोजन

Raebareli: रायबरेली पुरातन छात्रो का सम्मान समारोह एवं गोष्ठी का हुआ आयोजन
Facebook
X
WhatsApp

Raebareli: रायबरेली जिले के विकास खण्ड डीह क्षेत्र के राजकीय इन्टर कालेज डीह परिसर में गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार के मंशा अनुरूप पुरातन छात्रों का सम्मान समारोह एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। (Raebareli) मुख्य अतिथि सलोन विधायक अशोक कुमार कोरी और विशिष्ट अतिथि के जिला सहकारिता बैंक के जिला अध्यक्ष विवेक सिंह रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य रजनीश त्रिपाठी ने किया। विचार गोष्ठी में प्रधानाचार्य, जगत प्रताप सिंह बघेल, अभिभावक संघ के अध्यक्ष संत बक्स सिंह, थाना अध्यक्ष जेपी सिंह, शिक्षकों आदि ने अपने-अपने विचार रखे। Raebareli: रायबरेली पुरातन छात्रो का सम्मान समारोह एवं गोष्ठी का हुआ आयोजन

सलोन विधायक अशोक कुमार कोरी ने अपने विचार रखते हुए विद्यालय परिवार के बच्चों को पीने के लिए आरो प्लांट एवं बच्चों को बैठने के लिए फर्नीचर की व्यवस्था कराए जाने का आश्वासन दिया। उन्होंने विद्यालय से शिक्षा ग्रहण कर सरकार व अर्धसरकारी सेवाए देने वाले छात्रों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर पूर्व प्रधानाचार्य विनोद कुमार, शिक्षक मनीष तिवारी, मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र मिश्रा, राजकुमार द्विवेदी, रंजीत सिंह सहित सभी शिक्षक गण मौजूद रहे। Raebareli: रायबरेली पुरातन छात्रो का सम्मान समारोह एवं गोष्ठी का हुआ आयोजन

Raebareli: कार्यक्रम की सराहना

कार्यक्रम की सभी ने सराहना की। कहा कि यह एक अच्छी पहल है। इससे विद्यालय के पुरातन छात्रों को सम्मान मिलने के साथ ही विद्यालय का विकास भी होगा।

रिपोर्ट- राम सुमेर

https://youtu.be/DO-N_HiJF6I?si=iaz7LOLzcw9ydlPt

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें