Rahul Dravid: बंगलुरू में ऑटो से टकराई द्रविड़ की कार, भारत के पूर्व कोच और ऑटो रिक्शा चालक की बहस का वीडियो

Facebook
X
WhatsApp

Rahul Dravid: भारत के महान बल्लेबाज और टीम इंडिया के पूर्व कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) की कार बंगलूरू में ऑटो रिक्शा से टकरा गई। द्रविड़ का ऑटो रिक्शा चालक से बहस करते हुए एक वीडियो सामने आया है। इसमें आमतौर पर कूल माने जाने वाले द्रविड़ गुस्सा करते हुए दिख रहे हैं। यह घटना मंगलवार शाम की बताई जा रही है। सड़क किनारे से गुजर रहे एक राहगीर ने वीडियो कैप्चर किया है। वीडियो में द्रविड़ (Rahul Dravid) अपनी मूल भाषा कन्नड़ में ड्राइवर के साथ बहस करते हुए देखा जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, द्रविड़ की कार एक सामान उठाने वाली ऑटो से टकरा गई थी, जिससे उनकी और ड्राइवर के बीच सड़क पर बहस हो गई थी। यह स्पष्ट नहीं है कि द्रविड़ अपनी कार चला रहे थे या नहीं।

image 25

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दुर्घटना बंगलूरू के एक व्यस्त इलाके कनिंघम रोड पर हुई। सूत्रों ने बताया कि जब यह घटना हुई तब द्रविड़ इंडियन एक्सप्रेस जंक्शन से हाई ग्राउंड्स की ओर जा रहे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, द्रविड़ (Rahul Dravid) की कार यातायात में फंस गई थी और ऑटो चालक ने कथित तौर पर पीछे से अपनी गाड़ी कार में टक्कर मार दी। सूत्रों ने बताया कि घटनास्थल से जाने से पहले द्रविड़ ने ऑटो चालक का फोन नंबर रख लिया। घटना के बारे में अधिक जानकारी सामने आना बाकी है। द्रविड़ के बीच तीखी बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के मुताबिक, मामूली टक्कर के बाद कनिंघम रोड पर बहस हुई। पोस्ट में कहा गया है कि इस प्रक्रिया में किसी भी वाहन से किसी को चोट नहीं आई। रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना मंगलवाल शाम साढ़े छह बजे के आसपास हुई। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि टक्कर और दुर्घटना के संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि द्रविड़ ने घटनास्थल से जाने से पहले गुड्स ऑटो ड्राइवर का फोन नंबर और ऑटो का रजिस्ट्रेशन नंबर लिया था।

image 26

52 वर्षीय द्रविड़ भारत के अब तक के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक हैं। उन्होंने टेस्ट, वनडे और टी 20 आई में देश के लिए 24,000 से अधिक अंतरराष्ट्रीय रन बनाए हैं। द्रविड़ ने 2007 विश्व कप में भी भारत का नेतृत्व किया था। द्रविड़ (Rahul Dravid) की भारतीय टीम के साथ सबसे हालिया भागीदारी मुख्य कोच के रूप में आई थी। भारत ने उनकी देखरेख में टी20 विश्व कप 2024 का खिताब अपने नाम किया था। उस टूर्नामेंट के बाद द्रविड़ पूर्व इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स (आरआर) से जुड़ गए हैं। उन्होंने मुख्य कोच के रूप में पदभार संभाला है। वह आईपीएल 2025 मेगा नीलामी में आरआर के साथ शामिल थे, जहां टीम ने नीलामी इतिहास में सबसे कम उम्र के 13 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को खरीदने के लिए सुर्खियां बटोरीं थीं।

https://youtu.be/A_YT3HHsVfg?si=7Yj5D-x62w0qJgmx

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें