Rajasthan News : गोलियों से दहला जयपुर, राजपूत करणी सेना प्रदेश अध्यक्ष की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

Rajasthan News : गोलियों से दहला जयपुर, राजपूत करणी सेना प्रदेश अध्यक्ष की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या
Facebook
X
WhatsApp

Rajasthan News : राजस्थान की राजधानी जयपुर में दिनदहाड़े बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। घटना श्यामनगर इलाके की है। गोगामेड़ी को आनन फानन में मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना को लेकर पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। अस्पताल के बाहर भारी संख्या में करणी सेना के कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लग गया है। घटनास्थल पर पुलिस के आला अधिकारी पहुंच चुके हैं। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है।

Rajasthan News : घर में घुसकर मारी गोली


जानकारी के मुताबिक, जयपुर के श्याम नगर जनपथ इलाके में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी का घर है। हमलावर स्कूटी से यहां आए और घर के अंदर मौजूद गोगामेड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। उन्हें चार गोलियां मारी गई है। वारदात के दौरान उनके साथ मौजूद रहे अजित सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

image 102

Rajasthan News : लॉरेंस गैंग ने दी थी धमकी


इस वारदात के पीछे कुख्यात लॉरेंस गैंग का नाम सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का गुर्गा संपत नेहरा ने सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को जान से मारने की धमकी दी थी। जिसकी सुखदेव सिंह ने जयपुर पुलिस से लिखित शिकायत की थी और सुरक्षा प्रदान करने का अनुरोध किया था।

image 103

Rajasthan News : सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस


घटना के बाद जयपुर के श्याम नगर जनपथ इलाके में भारी संख्या में पुलिसफोर्स तैनात कर दिया गया है। राजपूत समाज से आने वाले बड़ी संख्या में सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के समर्थक वहां जुटने लगे हैं। पुलिस ने शव को कस्टडी में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अफवाहों को फैलने से रोकने के लिए सोशल मीडिया की निगरानी की जा रही है। पुलिस मौके से फरार हुए बदमाशों की तलाश के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। आरोपियों को जल्द दबोचने के दावा किया जा रहा है।

image 104

Rajasthan News : गोगामेड़ी ने संजय लीला भंसाली को मारा था थप्पड़

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी राजपूत संगठन करणी सेना से काफी लंबे समय तक जुड़े रहे। बाद में कुछ विवाद होने के कारण उन्होंने श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना नामक अपना अलग संगठन बना लिया और इसके बैनर तले गतिविधियों को अंजाम देने लगे। गोगामेड़ी फिल्म पद्मावत और गैंगस्टर आनंदपाल के एनकाउंटर के बाद राजस्थान में राजपूत समाज की ओर से हुए व्यापक विरोध-प्रदर्शनों का बड़ा चेहरा रहे थे। साल 2017 में पूरे देश में वो तब चर्चा में आए, जब उन्होंने पद्मावत फिल्म की शूटिंग के दौरान डायरेक्टर संजय लीला भंसाली को थप्पड़ मार दिया था।

https://youtu.be/W5FtTQxDsDE?si=y3OREn1HdntAVwHP

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें