Rajasthan News: राजस्थान के झुंझुनूं में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी सभा में ड्यूटी करने जा रहे छह पुलिसकर्मियों की रविवार सुबह एक सड़क हादसे में मौत हो गई. पुलिसकर्मियों की कार एक ट्रक से टकरा गई. हादसा जिले के सुजानगढ़ सदर थाना इलाके में हुआ.
हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल पहुंचाया. (Rajasthan News) घायल पुलिसकर्मियों में से एक की भी अस्पताल में मौत हो गई. नागौर के खींवसर थाने के छह पुलिसकर्मी और महिला थाने की एक पुलिसकर्मी झुंझुनूं में प्रधानमंत्री की चुनावी सभा में ड्यूटी करने जा रहे थे. पुलिसकर्मी कार में झुंझुनूं जा रहे थे, तभी सुजानगढ़ सदर थाने की कानूता चौकी के पास नेशनल हाईवे 58 पर ट्रक से टक्कर हो गई. सुबह साढ़े पांच बजे हुए हादसे में गाड़ी का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया.
Rajasthan News: इन पुलिसकर्मियों की हुई मौत
मौके पर ही मरने वाले पुलिसकर्मियों की पहचान खींवसर थाने के एएसआई रामचन्द्र, कांस्टेबल कुंभाराम, सुरेश मीना, थानाराम और महिला थाने के कांस्टेबल महेंद्र के रूप में हुई है. (Rajasthan News) हादसे में खींवसर थाने के हेड कांस्टेबल सुखाराम व कांस्टेबल सुखाराम घायल हो गए, जिन्हें जोधपुर रेफर किया गया. जोधपुर ले जाते समय कांस्टेबल सुखाराम की भी मौत हो गई.
डीजीपी ने जताया दुख
राजस्थान के पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा ने घटना पर दुख जताया है. (Rajasthan News) उन्होंने कहा कि इस हादसे में हमारे छह पुलिसकर्मी शहीद हो गए हैं. मैं मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं.
सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता जरूरी
इस हादसे से एक बार फिर सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता की आवश्यकता पर प्रकाश डाला गया है. सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सभी को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करना चाहिए.










