Rajasthan: भायल पर लोगों का भरोसा बरकरार, तीसरी बार मिला टिकट

Rajasthan: भायल पर लोगों का भरोसा बरकरार, तीसरी बार मिला टिकट
Facebook
X
WhatsApp

Rajasthan: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में सिवाना विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (Rajasthan) ने हमीर सिंह भायल को तीसरी बार टिकट दिया है। भायल वर्तमान में इस सीट से विधायक हैं। टिकट मिलने के बाद भायल का समर्थकों ने जगह-जगह स्वागत किया। इस दौरान भायल ने जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का विश्वास दिलाया।

Rajasthan: पहले दिन भायल ने देवदर्शन किए

विधानसभा चुनाव को लेकर लंबे समय से कई नेता दिल्ली से लेकर जयपुर तक दौड़ लगा रहे थे। (Rajasthan) बावजूद इसके विधायक भायल को टिकट मिल गई। वहीं भायल के प्रत्याशी घोषित होने के बाद दिन की शुरुआत गुरु महाराज मछा राम जी समाधि छोटी हिंगलाज, बड़ी हिंगलाज माताजी मंदिर, मादाजी गुड़ा, झुंझार बावसी गुड़ा, कोटेश्वर महादेव मंदिर गुड़ानाल, अन्नपूर्णा माताजी मंदिर सिणेर, चामुंडा माता सिणेर, भेरुजी बावजी इंद्राणा, हिंगलाज माता इंद्राणा, ब्रह्मधाम आसोतरा, निर्मल दास जी कबीर आश्रम के दर्शन कर क्षेत्र में खुशहाली की कामना की।

इस दौरान हिन्दू सिंह सिणेर, नग सिंह, उम सिंह, हुकम सिंह गुड़ानाल, इंद्र सिंह गुड़ानाल, बाबू सिंह पूर्व सरपंच, मोट सिंह इंद्राणा, भगवान सिंह सिनेर, नरपत सिंह इंद्राणा, छतर सिंह इंद्राणा, जगदीश सिंह, गंगा सिंह इंद्राणा, सवाई सिंह पादरडी, पारस प्रजापत सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रिपोर्ट- दिपसिह राजपुरोहित दाखा

https://youtu.be/4OZcHy2U5fI?si=Kq9IbvCWxT6SLxzd

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें