Rohith Vemula Death Case : रोहित वेमुला मौत का मामला फिर से तुल पकड़ने लगा है। इस पर अब राजनीति गरमाने लगी है। रोहित वेमुला मौत के मामले पर भाजपा ने राहुल गांधी को घेरा है। इस मामले में तेलंगाना पुलिस द्वारा दायर क्लोजर रिपोर्ट में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और तीन अन्य को दोषमुक्त कर दिया गया है।
Petrol Diesel Price Today : यूपी में पेट्रोल डीजल की नई कीमतें जारी , पेट्रोल टंकी पर जाने से पहले पढ़ ले ये खबर Read more at: https://t.co/xPP4w53iLw… pic.twitter.com/MSz1cETNU0
— Shivani Verma (@Shivani75372259) May 4, 2024
Rohith Vemula Death Case : अमित मालवीय का राहुल गांधी पर निशाना
भाजपा नेता अमित मालवीय ने शनिवार को राहुल गांधी पर इस मामले को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा, कांग्रेस नेता ने राजनीतिक लाभ के लिए इस मामले को उठाया था। भाजपा नेता ने सवाल किया कि क्या वायनाड के सांसद हैदराबाद यूनिवर्सिटी के छात्र की मौत मामले में क्लोजर रिपोर्ट के बाद दलितों से माफी मांगेंगे? भाजपा ने कांग्रेस पर इस मामले को लेकर झूठी खबर गढ़ने का भी आरोप लगाया है।
भाजपा के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर राहुल गांधी का एक वीडियो साझा किया। इस वीडियो में राहुल को लगातार लोकसभा में रोहित वेमुला मौत मामले का जिक्र करते हुए देखा गया। वीडियो में राहुल गांधी इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी पर भी सवाल उठा रहे हैं।

अमित मालवीय ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, राहुल गांधी सदन में गंदी राजनीति के लिए रोहित वेमुला मौत मामले का राजनीतिकरण कर रहे हैं। अब कांग्रेस सरकार के अंतर्गत तेलंगाना पुलिस ने इस मामले में क्लोजर रिपोर्ट दायर की है। रिपोर्ट के अनुसार, रोहित वेमुला एससी समुदाय से नहीं थे और उन्होंने आत्महत्या की थी। क्या राहुल गांधी अब दलितों से माफी मागेंगे? उन्होंने आगे कहा, कांग्रेस और अन्य धर्मनिरपेक्ष पार्टियां अपनी राजनीति के लिए दलितों का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन वह उन्हें न्याय दिलाने में हमेशा चूक जाते हैं।

Rohith Vemula Death Case : रोहित वेमुला को लेकर झूठी खबर गढ़ने का आरोप
इस मामले पर भाजपा के प्रवक्ता अजय आलोक ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने वेमुला की मौत को लेकर झूठी खबर गढ़ी। शनिवार को मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, मुद्दा यह नहीं कि वह (रोहित वेमुला) दलित है या नहीं। सवाल उन पर उठना चाहिए जिन्होंने संसद ही नहीं चलने दी। उन लोगों ने दावा किया कि भाजपा दलित विरोधी है। उन्होंने इस मामले का राजनीतिकरण किया और झूठी कहानी गढ़ी।

तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक ने बताया कि उन्होंने 2016 में शोध छात्र की मौत मामले में आगे की जांच करने का फैसला किया है। तेलंगाना पुलिस के इस मामले में क्लोजर रिपोर्ट दायर करने के बाद यह फैसला लिया गया था। बता दें कि 17 जनवरी 2016 में हैदराबाद यूनिवर्सिटी के शोध छात्र रोहित वेमुला का शव पंखे से लटका मिला था।
इसके बाद इस पर देश की राजनीति गरमाने लगी थी। कांग्रेस ने पीएम मोदी पर जमकर हमला किया था और सरकार को घेरा था। लेकिन अब इस मामले पर पुलिस की क्लोजर रिपोर्ट आने के बाद भाजपा राहुल गांधी पर पलटवार कर रही है।









