sabarmati report : प्रोड्यूसर एकता कपूर ने अपनी फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ की स्क्रीनिंग में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया है। स्क्रीनिंग सोमवार को दिल्ली के संसद भवन के बालयोगी ऑडिटोरियम में आयोजित की गई थी। इसमें कई राजनीतिक और बॉलीवुड हस्तियां शामिल हुईं।
"कांग्रेस ने चिताओं की आग पर राजनीतिक रोटियां सेकी" 'साबरमती रिपोर्ट' द… https://t.co/JNUD5Cj4Na via @YouTube
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) December 3, 2024
sabarmati report : एकता कपूर का संदेश
एकता कपूर ने स्क्रीनिंग के बाद सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, “यह गर्व का पल है कि ‘द साबरमती रिपोर्ट’ सर्वोच्च कार्यालय तक पहुंची। मोदी जी, आपकी दयालुता और प्रोत्साहन के लिए धन्यवाद।”

विक्रांत मैसी ने समय से पहले संन्यास की घोषणा कर सभी को हैरान कर दिया है। एक्टर ने ’12वीं फेल’ और ‘द साबरमती रिपोर्ट’ जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग से सभी का दिल जीता है। अपनी रिटायरमेंट की घोषणा के कुछ घंटों बाद विक्रांत ‘साबरमती रिपोर्ट’ की स्क्रीनिंग के लिए दिल्ली में संसद पुस्तकालय भवन में बालयोगी सभागार में उपस्थित हुए। इसके अलावा, कंगना रनौत ने भी फिल्म की तारीफ की जिन्होंने विक्रांत को ‘कॉकरोच’ कहा था।
विक्रांत मैसी की फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ की स्क्रीनिंग के बाद कंगना रनौत ने कहा कि यह देखने लायक एक बहुत ही जरूरी फिल्म है और यह एक गंभीर विषय पर आधारित है। बता दें कि ‘साबरमती रिपोर्ट’ की काफी आलोचना हुई है और लोगों ने इसे ‘प्रचार’ का टैग भी दिया है। लेकिन इन सभी टैग्स के बाद भी इसने लोगों का दिल जीत लिया और 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की।

sabarmati report : कंगना रनौत को पसंद आई फिल्म
फिल्म की स्क्रीनिंग में भाग लेते हुए, कंगना रनौत ने कहा, ‘यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण फिल्म है… यह हमारे देश का इतिहास है और पिछली सरकार ने लोगों से तथ्य छिपाए थे। फिल्म दिखाती है कि कैसे लोगों ने उस समय ऐसी गंभीर स्थिति में राजनीति की थी।’
sabarmati report : विक्रांत की खुशी चरम पर
फिल्म की स्क्रीनिंग पर विक्रांत मैसी भी मौजूद थे। एएनआई से इस बारे में बात करते हुए एक्टर ने बताया कि यह उनके करियर का पीक प्वॉइंट था क्योंकि उन्हें पीएम के साथ यह देखने को मिला। विक्रांत ने आगे कहा कि उन्होंने पीएम, अन्य सांसदों और कैबिनेट मंत्रियों के साथ फिल्म देखी और यह उनके लिए सच में खास था, जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है।

sabarmati report : PM मोदी के साथ फिल्म देखना खास
विक्रांत ने कहा, ‘मैंने प्रधानमंत्री और सभी कैबिनेट मंत्रियों और कई सांसदों के साथ फिल्म देखी। यह एक खास अनुभव था। मैं अभी भी इसे शब्दों में व्यक्त नहीं कर पाऊंगा क्योंकि मैं बहुत खुश हूं… यह मेरे करियर का पीक प्वॉइंट है। मुझे प्रधानमंत्री के साथ अपनी फिल्म देखने का मौका मिला।’

sabarmati report : कंगना ने कहा था ‘कॉकरोच’
पहले की बात है जब यामी गौतम ने अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की थीं और विक्रांत मैसी ने मजाकिया अंदाज में उनकी टांग खींची और उन्हें कहा था, ‘राधे मां की तरह शुद्ध और पवित्र।’ यह कंगना रनौत को पसंद नहीं आया, जो हिमाचल से हैं, उन्होंने विक्रांत के कमेंट का जवाब दिया और उन्हें ‘कॉकरोच’ कहा। कंगना ने लिखा- कहां से निकला ये कॉकरोच। लाओ मेरी चप्पल।
बॉलीवुड बबल से बातचीत में विक्रांत मैसी से कंगना के कमेंट के बारे में पूछा गया। इस पर उन्होंने कहा कि वह इस पर ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं और ऐसी चीजें से दूरी बनाए रखने की कोशिश करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि वह ट्विटर का इतना अधिक इस्तेमाल नहीं करते हैं और उन्हें जो सही लगता है वो बोल सकती हैं।










