Seema Haider Case: नेपाल से किस रास्ते सीमा हैदर आई भारत? इस सवाल पर एडीजी जितेंद्र सिंह गंगवार ने दिया जवाब

Facebook
X
WhatsApp

Seema Haider Case: पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर इन दिनों काफी चर्चा में है. बताया जा रहा है कि सीमा हैदर नेपाल (Nepal) के रास्ते भारत में आई है. सीमा हैदर नेपाल से किस रास्ते भारत आई? इस सवाल पर बिहार के एडीजी जितेंद्र सिंह गंगवार ने कहा कि बिहार पुलिस इंडो-नेपाल बॉर्डर सहित अन्य सभी बॉर्डर पर चौकस है. वहीं, सीमा हैदर के मामले पर उन्होंने कहा कि यह मामला बिहार का नहीं है. इस पर जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है.

बार्डर लगातार पर कार्रवाई जारी है- एडीजी जितेंद्र सिंह गंगवार

एडीजी जितेंद्र सिंह गंगवार ने बताया कि बॉर्डर से गिरफ्तारी पर पिछली बार विस्तृत रूप से जानकारी दी गई थी. बॉर्डर पर सुरक्षा को लेकर लगातार बिहार पुलिस चौकस है और कार्रवाई कर रही है. (Seema Haider Case) सीमावर्ती क्षेत्र में केंद्रीय पुलिस बल तैनात है और उनको भी पुलिसिंग की दायित्व दिया गया है. इसके अलावा बॉर्डर के सीमावर्ती थाना और सीमावर्ती जिला के एसपी-डीएम लगातार नेपाल के अधिकारियों के साथ बैठकें करते हैं. आपसी सामंजस्य से हमलोग लगातार बार्डर पर कार्रवाई कर रहे हैं.

ये है पूरा मामला

बता दें कि ऑनलाइन गेम के जरिए इश्क हुआ और फिर प्रेमी के लिए महिला अपना देश छोड़कर हजारों किलोमीटर का सफर तय कर भारत आ गई. हाल ही में सुर्खियों में आए इस मामले ने सबको हैरान कर दिया है. ये महिला पाकिस्तान की रहने वाली है और पहले से शादीशुदा है. महिला के चार बच्चे भी हैं. पाकिस्तानी महिला सीमा गुलाम हैदर के भारत में अवैध रूप से रहने को लेकर उसे और उसके भारतीय प्रेमी सचिन मीणा को यूपी की नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार किया था. अब इस मामले में जांच के लिए यूपी एटीएस की एंट्री हो गई है. वहीं, सीमा और सचिन 2019 में ऑनलाइन गेम पबजी खेलते हुए से एक-दूसरे के संपर्क में आए थे.

https://youtu.be/qcPtDHhoAkk

ये भी पढ़े…https://sunilvermamediagroup.com/?p=53198

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें