Shahrukh Khan King Movie: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरूख खान ने पठान और जवान जैसी सुपरहिट फिल्में देने के बाद फिल्मी दुनिया से एक बार फिर से लंबा समय ले लिया। और अपनी अपकमिंग फिल्म किंग को पूरा समय दे रहे हैं। शाहरूख खान की किंग मूवी की चर्चा काफी समय से हो रही है। यही नहीं शाहरूख खान का फर्स्ट लुक भी किंग मूवी से सामने आ चुका है। इनके साथ ही फिल्म के शूटिंग सेट से कई सारी तस्वीरें भी वायरल हुई थी। शाहरूख खान की किंग मूवी काफी खास होने वाली है क्योंकि इस फिल्म में कई सारे स्टार्स नजर आने वाले हैं। इन सबके बीच भाई तेरा स्टार है फेम एक्टर और कोरियोग्राफर राघव जुयाल जोकि इस फिल्म में अहम किरदार निभा रहे हैं। उन्होंने शाहरूख खान की किंग मूवी के बारे में अपडेट शेयर किया है।
Shahrukh Khan King Movie: शाहरूख खान की किंग मूवी में राघव जुयाल का रोल और फिल्म की कहानी
शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ अभी भी सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है, और इसकी कहानी और किरदारों को लेकर अफवाहें लगातार चर्चा का विषय बनी हुई हैं। हाल ही में, खबरें आईं कि राघव जुयाल फिल्म में एक अहम खलनायक के युवा किरदार को निभाएंगे। हालांकि, अभिनेता ने इन अफवाहों को पूरी तरह से झूठा बताते हुए खारिज कर दिया है। अटकलों पर प्रतिक्रिया देते हुए राघव ने कहा, “ये बिल्कुल झूठ बोल रहे हैं। क्योंकि ऐसा कुछ नहीं है। यह एक बहुत ही अलग कहानी और एक बहुत ही अनोखी प्लॉट है।”
Also Read –Ramayana Movie: में भगवान विष्णु का किरदार किसने प्ले किया है और विवेक ओबरॉय का रोल क्या है? जाने
राघव ने यह भी बताया कि ‘किंग’ में उनका लुक बिल्कुल अलग होगा और उन्होंने फिल्म के लिए निर्देशक सिद्धार्थ आनंद के विजन की तारीफ की। खुद को शाहरुख खान का आजीवन प्रशंसक बताते हुए, अभिनेता ने कहा कि सुपरस्टार के साथ काम करना उनके लिए एक सपने के सच होने जैसा है।
शाहरूख खान की फिल्म किंग कास्ट
शाहरूख खान की किंग मूवी में उनके अलावा, दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी, अभिषेक बच्चन, राघव जुयाल, सुहाना खान, अरशद वारसी समेत अन्य एक्टर नजर आएंगे। यहीं नहीं इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं।









