Sitapur News: सीतापुर में पैथोलॉजी में आग, लाखों की मशीनें जलकर खाक

Sitapur News: सीतापुर में पैथोलॉजी में आग, लाखों की मशीनें जलकर खाक
Facebook
X
WhatsApp

Sitapur News: उत्तर प्रदेश के सीतापुर में बुधवार देर शाम को एक पैथोलॉजी में अचानक से आग लग गई। इससे चारों तरफ हड़कंप मच गया। शाम को जब पैथालॉजी बंद गई थी। उसके बाद आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड टीम ने बड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया।

Sitapur News: सीतापुर में पैथोलॉजी में आग

बताया जा रहा है कि आग लगने से करीब लाखों की मशीनें जलकर राख हो गई। दरअसल, नगर कोतवाली क्षेत्र के माल गोदाम के सामने डॉ हरिओम अग्रवाल की मॉर्डन पैथोलॉजी है। इस पैथोलॉजी में खून से सम्बंधित सभी जांचों को किया जाता है। बुधवार की शाम पैथालॉजी बंद करके सभी कर्मचारी अपने घर चले गए। देर रात करीब 9 बजे पैथालॉजी के अंदर धुंआ निकलने लगा। धुआं निकलते देख आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी पैथालॉजी मालिक और फायर बिग्रेड की टीम को दी।

40 मिनट बाद फायर कर्मियों ने पाया आग पर काबू

Sitapur News: सूचना मिलते पर मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने ने कड़ी मशक्कत के बाद पैथालॉजी दरवाजा खोलकर अंदर पहुंचकर आग को बुझाने में लग गए। करीब 40 मिनट के बाद फायर कर्मियों ने आग पर काबू पाया। आग लगने से पैथालॉजी में रखी करीब 4 लाख रुपए से ज्यादा की मशीनें जलकर खाक हो गईं।

पैथालॉजी मालिक ने बताया कि आग लगने से उन्हें लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने आग लगने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

https://youtu.be/cUWBX8n8OFU?si=7ffAkFBdEYjhMUrx

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें