Sitapur: शीबा ने राधिका बन मंदिर में रचाई शादी, मुस्लिम युवती ने कहा- हिंदू धर्म में महिलाओं का सम्मान

Facebook
X
WhatsApp

Sitapur: एक प्रेमी जोड़े ने मंदिर में ब्याह रचाया। युवती ने अपना नाम बदल लिया। थाना मानपुर के पकरिया गांव निवासी रामू का गांव की ही शीबा से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों के अलग-अलग समुदाय के होने के कारण परिजन शादी के लिए राजी नहीं थे।

धर्म की परवाह किए बिना दोनों मंगलवार को खैराबाद के भुइयां ताली तीर्थ स्थल पर पहुंचे और बंगलामुखी मां मंदिर में जाकर हिंदू रीति-रिवाज के साथ शादी की। तीर्थस्थल पर मौजूद महिलाओं ने विवाह गीत भी गाए। (Sitapur) पुजारी ने विधि-विधान से विवाह संपन्न कराया। शीबा ने अपना नाम बदलकर राधिका रख लिया।
उसने कहा कि हिंदू धर्म में महिलाओं का सम्मान है। यहां महिलाओं को किसी कुरीति का सामना नहीं करना पड़ता है। एसओ मानपुर अरविंद कटियार ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवाह की जानकारी उन्हें नहीं है।

https://youtu.be/jZ1nIL4VUAs?si=0e-pEKMslK6_NaOe

ये भी पढ़े…https://sunilvermamediagroup.com/?p=55843

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें