Smriti Irani Amethi Visit: स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर साधा निशाना! बोलीं- बाबर की मजार पर मत्था टेकने वालों का कलेजा फट रहा

Smriti Irani Amethi Visit: स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर साधा निशाना! बोलीं- बाबर की मजार पर मत्था टेकने वालों का कलेजा फट रहा
Facebook
X
WhatsApp

Smriti Irani Amethi Visit: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Union Minister Smriti Irani) अपने तीन दिवसीय दौरे पर अमेठी में हैं। स्मृति ईरानी ने दौरे के अंतिम दिन ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ में हिस्सा लिया। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने विपक्षी इंडिया गठबंधन और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘बाबर की मजार पर माथा टेकने वाले प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण ठुकरा रहे हैं। स्मृति बोलीं, (Smriti Irani Amethi Visit) अयोध्या में भव्य राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा हो रही है, इसलिए कांग्रेस नेताओं का कलेजा फट रहा है।जब रामलला टेंट में थे, तब कांग्रेस को कोई तकलीफ नहीं थी’।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अपने अमेठी दौरे के तीसरे दिन शनिवार (13 जनवरी) को ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ में शरीक हुईं। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने पश्चिम बंगाल में तीन साधुओं की हत्या को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि, ‘जहां इंडिया एलायंस की सरकार है। अथवा जहां-जहां उन लोगों का आज भी दबदबा है, जो कांग्रेस के साथी हैं, वहां-वहां आज भी सनातन धर्म और उसके मानने वालों को प्रताड़ित किया जा रहा है।’

Smriti Irani Amethi Visit: ‘यह व्यवहार गांधी परिवार के संस्कार दर्शाता है’

केंद्रीय मंत्री बोलीं, सनातन धर्म के प्रति कांग्रेस नीत गठबंधन अपमान की दृष्टि से बात करता है। उन्होंने आगे कहा कि, ‘यह व्यवहार कांग्रेस और विशेषकर गांधी परिवार के संस्कारों को दर्शाता है। जिन लोगों ने बाबर की मजार पर माथा टेका, वो आज राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के निमंत्रण को ठुकरा रहे हैं। जब तक रामलला टेंट में विद्यमान थे। तब तक कांग्रेस को कोई तकलीफ नहीं थी।

आज भव्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा हो रही है, इसलिए कांग्रेस नेताओं का कलेजा फटता है।’ स्मृति ईरानी ने कहा, ‘लंबे इंतजार के बाद जिन भक्तों ने धर्म के लिए धैर्य दिखाया, उन भक्तों से मेरा आह्वान है कि आने वाली 22 तारीख को घर में दीपक जरूर जलाएं। मन में राम हैं तो सेवा में भी राम का नाम लेकर काम करना होगा।

गरीब के लिए एक सेवा का कार्य जरूर करें। उन्होंने कहा, प्रभु राम के प्रति यही हमारी आस्था को दर्शाता है। भक्त होने के नाते हम छोटा सा अपना योगदान प्राण प्रतिष्ठा के इस ऐतिहासिक अवसर पर करें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हर धर्म का सम्मान हुआ है। पीएम मोदी के संकल्प ने हमारे देश की विरासत को बचाया। विकास को बढ़ाया।’

‘प्राण प्रतिष्ठा के दिन घर में दीप जरूर जलाएं’

उन्होंने आगे कहा, ‘आज मुझे पत्रकारों ने पूछा कि अपनी लोकसभा क्षेत्र में ‘अक्षत वितरण कार्यक्रम’ में राम भक्तों के बीच रह पाई। यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है। यह भी कहना उचित होगा, जिन-जिन के भाग्य में है, वह राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के दिन उत्सव के रूप में घर में दीप जलाकर मनाएंगे। हर मंदिर में सेवा देकर मनाएंगे।

राष्ट्र भर में राम भक्तों से मेरा निवेदन है, दीपक जरूर जलाएं। मन में अगर राम है तो किसी गरीब की सेवा प्रधानमंत्री जी के आह्वान अनुरूप करें’। इस दौरान केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किये। लोगों के शिकायती पत्र लेकर समस्याओं के निस्तारण हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। इसके पूर्व पिंडोरियां गांव में जनसंवाद कार्यक्रम में शामिल हुईं। जिसके बाद उनका काफिला दिल्ली के लिए रवाना हो गया।

https://youtu.be/ig0CNWcVRPU?si=RFd4jBiHebBBVKGo

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें