Sonbhadra: हिण्डाल्को सी.एस.आर. की टीम ने मतदाताओं को किया जागरुक

Facebook
X
WhatsApp

Sonbhadra: रेणुकूट हिण्डाल्को ग्रामीण विकास विभाग (सी.एस.आर.) द्वारा ग्रामीणों को जागरुक करने के लिए लगातार विभिन्न जागरुकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनज़र मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदान हेतु प्रेरित करने के लिए हिण्डाल्को सी.एस.आर. द्वारा दुद्धी, बभनी एवं म्योरपुर ब्लॉक के कई गांवों में मतदाता जागरुकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

Sonbhadra

हिण्डाल्को सी.एस.आर. के स्वयं सेवकों की टीम द्वारा बभनी ब्लॉक के डुभा, म्योरपुर ब्लॉक के किरविल एवं दुद्धी ब्लॉक के झारोकलां गांव के स्थानीय बाजारों में भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर कठपुतली नृत्य एवं नुक्कड़ नाटकों का आयोजन कर मतदान के महत्व को समझाया गया। (Sonbhadra) कार्यक्रम में कठपुतली एवं नुक्कड़ नाटक की टीम ने वहां उपस्थित लोगों को अधिक से अधिक मतदान करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को उनके मताधिकार के बारे में जागरुक करते हुए बताया गया कि प्रत्येक मतदान का विशेष महत्व है। टीम द्वारा लोगों को बताया गया कि मतदान लोकतंत्र की नींव है इसीलिए अधिक से अधिक मतदान कर हम अपने लोकतंत्र को और अधिक सशक्त बना सकते हैं। (Sonbhadra) उपस्थित लोगों को यह संदेश दिया गया कि देश और हमारा भविष्य हमारे अपने ही हाथों में है और अपने मतदान का प्रयोग करते हुए इस बात को सुनिश्चित कर सकते हैं कि एक योग्य सरकार का गठन हो जिससे देश का और हमारा भविष्य सुनहरा हो। मतदान नहीं करने या कम मतदान होने से लोकतांत्रिक व्यवस्था कमजोर होती है एवं इसके कई दुष्प्रभाव भी परिलक्षित होते हैं जैसे अयोग्य प्रत्याशी का चयन, क्षेत्र का विकास प्रभावित होना, सरकार के योजनाओं का लाभ जनता तक नहीं पहुंचना इत्यादि।

WhatsApp Image 2024 05 28 at 5.45.00 PM 1

इसके अतिरिक्त हिण्डाल्को सी.एस.आर. के स्वयं सेवकों की टीम द्वारा गांव-गांव में गोष्ठी का आयोजन कर बड़ी संख्या में महिलाओं, पुरूषों तथा पहली बार मतदान कर रहे युवक-युवतियों को अपने मताधिकार का उपयोग करने हेतु जागरुक किया जा रहा है। (Sonbhadra) कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को उपरोक्त जागरुकता संदेशों के अलावा यह भी बताया जा रहा है कि हमारे लोकतांत्रिक प्रणाली में अपने मताधिकार का प्रयोग करके जनता स्वयं के पसंद की सरकार का चुनाव करती है तथा अपने मताधिकार का प्रयोग करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य भी है, जिससे एक योग्य एवं देश के विकास के लिए तत्पर प्रत्याशी का चयन हो सके।

उक्त कार्यक्रमों के सफल आयोजन में बभनी, दुद्धी एवं म्योरपुर ब्लॉक के हिण्डाल्को सी.एस.आर. के स्वयं सेवकों- लालकेश कुशवाहा, शिवपूजन सिंह, विजय कुमार, हरिहर प्रसाद यादव, लक्ष्मण प्रसाद, विश्वनाथ कुशवाहा, कृष्ण कुमार, मंगला प्रसाद, राम नारायण एवं कठपुतली कार्यक्रम की टीम के सदस्यों तथा अन्य कार्यकर्तागणों ने पूरे उत्साह से सहभागिता की।

रिपोर्ट- सुनील ठाकुर

https://youtu.be/ov6rP4k4n9s?si=fogC_OqIQWug49PF

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें