रिपोर्ट- सुनील ठाकुर

Sonbhadra: हिण्डालको ग्रामीण विकास विभाग द्वारा दी आदित्य बिड़ला रूरल टेक्नालाजी पार्क म्योरपुर एवं दुद्वी, बभनी व म्योरपुर ब्लाक के विभिन्न गांवों में विष्व मच्छर दिवस जागरुकता कार्यक्रम का सफलता पुर्वक आयोजन किया गया इस आयोजन में 800 से भी अधिक लोगों ने भाग लिया। (Sonbhadra) हिण्डाल्को संस्थान प्रमुख समीर नायक एवं क्लस्टर एच.आर. हेड जसबीर सिंह के मार्गदर्षन एवं सी.एस.आर. प्रमुख अनिल झा के नेतृत्व में 15 गाँवों में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
ये भी पढ़े –Ravichandran Ashwin : अश्विन ने IPL छोड़ा, अब दुनियाभर की लीग्स से कमाएंगे पैसा
आयोजन को सम्बोधित करते हुए ग्रामीण चिकित्सा अनुभाग के चिकित्साअधिक्षक डा॰डी॰पी॰सक्सेना ने कहा कि मच्छर हमारे ऐसे शत्रु है लोगों के स्वास्थ्य पर अत्यधिक बुरा प्रभाव डालते हैं। मच्छर, डेंगू, मलेरिया, वेस्ट नाइल वायरस और जीका जैसी बीमारियों को फैलाने के लिए जिम्मेदार है जो दुनिया भर में लाखों लोंगो को प्रभावित करती है। (Sonbhadra) इस बात की जानकारी हमे तब हुई जब प्रसिद्व ब्रिटिष चिकित्सक एवं वैज्ञानिक सर रोनाल्ड रास ने 20 अगस्त1897 को यह सिद्व किया कि मादा एनाफिलीज मच्छरो के काटने से मलेरिया बीमारी होती है। सर रोनाल्ड रास के इस खोज से चिकित्सा विज्ञान की दिषा ही बदल गई गई और मलेरिया नियंत्रण की नींव रखी गई।
इस अवसर पर ए.बी.आर.टी.पी. म्योरपुर, ग्रामीण विकास अधिकारी श्री सुभाषिष चक्रवर्ती ने अपने सम्बोधन में कहा कि मलेरिया के खिलाफ लडा़ई एक सामूहिक जिम्मेदारी है और हमारे सयुंक्त प्रयासों के माध्यम से ही हम एक ऐसा विष्व बना सकते है जहा हर किसी को स्वस्थ जीवन का एक निष्पक्ष मौका मिल सके।
ये भी पढ़े –UP News: स्वास्थ्य है समृद्धि की नींव – एसएचजी महिलाओं हेतु स्वास्थ्य व नेत्र जांच शिविर
दुद्वी ब्लाक के ग्राम कटोली में ग्रामीण विकास अधिकारी श्री रमाकान्त शर्मा और प्रदीप सोनी के देखरेख में विष्व मच्छर दिवस पर कठपुतली नृत्य और जादू के माध्यम से जन जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। (Sonbhadra) इस कार्यक्रम में रमाकांत शर्मा ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए लोगों को मच्छरों से बचाव के विभिन्न उपायों के बारे में बताया एवं विष्व मच्छर दिवस के अवसर पर मच्छर जनित रोगों से निजात पाकर स्वस्थ्य रहने हेतु प्रेरित किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में हिण्डालको ग्रामीण विकास विभाग के पुरी टीम का सराहनीय योगदान रहा।















