Chandauli: नौगढ़ में पैदल गश्त के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई

Facebook
X
WhatsApp
WhatsApp Image 2025 07 24 at 12.31.40 PM

Chandauli: चंदौली नौगढ़-क्षेत्रीय सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने और नागरिकों में ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से प्रभारी निरीक्षक रमेश यादव ने अपने पुलिस बल के साथ कस्बा नौगढ़ में पैदल गश्त की। यह गश्त दिनभर विभिन्न प्रमुख चौराहों और व्यस्त मार्गों पर की गई, जिसमें नियमों का उल्लंघन करते पाए गए व्यक्तियों पर तत्काल कार्रवाई की गई।

तीन सवारी कई दोपहिया वाहनों पर तीन सवारियां देखने को मिलीं, जो मोटर वाहन अधिनियम का स्पष्ट उल्लंघन है। (Chandauli) इनका मौके पर चालान किया गया।
एयरफोन का प्रयोग कुछ वाहन चालक गाड़ी चलाते समय एयरफोन या इयरबड्स का इस्तेमाल करते पाए गए। यह न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि गंभीर दुर्घटनाओं को जन्म दे सकता है।

WhatsApp Image 2025 07 24 at 12.31.41 PM

Also Read –Humayun Kabir New Party: विधानसभा चुनाव से पहले ही गिर जाएगी ममता बनर्जी की पार्टी? बंगाल की CM की कुर्सी पर पड़ी इस मुस्लिम नेता की नजर

Chandauli: बिना हेलमेट वाहन चालक

बड़ी संख्या में दोपहिया चालकों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। सभी को रोका गया और चालान की कार्रवाई की गई।

Also Read –UP Weather Update: गर्मी का प्रकोप अब भी जारी लेकिन… जल्द भारी वर्षा होने के बने आसार! जानें IMD की ताज़ा रिपोर्ट

प्रभारी निरीक्षक रमेश यादव ने नागरिकों से अपील की कि वे सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें और स्वयं व दूसरों की जान की हिफाजत सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि ऐसे अभियान समय-समय पर जारी रहेंगे और किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

रिपोर्ट -विशाल गुप्ता

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें