Sultanpur News : सुल्तानपुर में सिपाही पर नशेड़ियों ने ईंट-पत्थर से किया हमला, आरोपी गिरफ्तार….

Sultanpur News : सुल्तानपुर में सिपाही पर नशेड़ियों ने ईंट-पत्थर से किया हमला, आरोपी गिरफ्तार....
Facebook
X
WhatsApp

Sultanpur News : जिनके हाथ मे आम जनमानस की सुरक्षा की ज़िम्मेदारी हो, अगर वही कमज़ोर पड़ जाए तो आप अंदाजा लगाइए की आम जन का क्या होगा? जी हां अब खाकी भी नही सुरक्षित रह गई है। नशेड़ियों ने गुरुवार रात को सुल्तानपुर के जिला पंचायत परिसर में तैनात एक सिपाही पर ईंट-पत्थर से हमला बोल दिया। आरोपियों ने सिपाही की जमकर पिटाई की, जिससे वह लहूलुहान हो गया।

Sultanpur News : गारद ड्यूटी पर तैनात है सिपाही निर्वाचन

IMG 20240229 WA0007

दरसअल, पूरी घटना कोतवाली नगर के जिला पंचायत परिसर की है। यहां सांसद मेनका गांधी का कार्यालय है और वहीं निर्वाचन सामग्री की सुरक्षा के लिए गारद तैनात की गई। इसी गारद में सिपाही पवन कुमार भी तैनात हैं, पवन कुमार अपनी चार पहिया वाहन से यहां पहुंचे थे। थोड़े समय बाद जब वे गाड़ी लेकर आगे बढ़े तो सात-आठ लोग परिसर के अंदर बीच सड़क पर खड़े शराब पी रहे थे।

Sultanpur News

Sultanpur News : आरोपी गिरफ्तार

सिपाही ने हॉर्न दिया तो नशेड़ी आगे बढ़े और गाड़ी का गेट खोलकर उस पर हमला बोल दिया। सिपाही पवन ने बहादुरी दिखाते हुए एक हमलावर अमरनाथ यादव को पकड़ लिया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी हमलावर और लहूलुहान सिपाही को कोतवाली ले गई।

image 503

नगर कोतवाल श्रीराम पाण्डेय ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। सिपाही को मेडिकल के लिए भेजा गया है। यह घटना पुलिस के लिए एक चिंता का विषय है। नशेड़ियों का बढ़ता आतंक पुलिसकर्मियों के लिए भी खतरा बन गया है। पुलिस को इस मामले में सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

https://youtu.be/1otpaDzUQ6w?si=fsSxJ6rwrEHEXYi8

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें