Sultanpur News : भीषण हादसा ,पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर चलती एसयूवी का फटा टायर, दो की मौत, तीन घायल

Sultanpur News : भीषण हादसा ,पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर चलती एसयूवी का फटा टायर, दो की मौत, तीन घायल
Facebook
X
WhatsApp

Sultanpur News : दिल्ली से काशी जा रही एसयूवी का टायर रविवार को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर डीह गांव के पास फट गया। इससे बेकाबू हुई एसयूवी आगे जा रहे ट्रक से टकराकर पलट गई। इस दुर्घटना में एक ही परिवार के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनमें से दो की मौत हो गई। दूसरी ओर बाकी घायलों को पिठला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज अयोध्या रेफर कर दिया गया है।

Sultanpur News : भीषण हादसा


पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से गुजरते समय दोपहर करीब साढ़े तीन बजे के आसपास बल्दीराय थाना क्षेत्र के डीह गांव के पास एसयूवी के आगे का बायां टायर फट गया। इससे एसयूवी अनियंत्रित होकर आगे जा रहे ट्रक से टकराकर पलट गई। हादसे में एसयूवी पर सवार शारदा देवी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि नरेंद्र, मुकुल, नूपुर और भावना गंभीर रूप से घायल हो गए। भावना की पुत्री मायरा बाल-बाल बच गई। दिल्ली ईस्ट के अशोक नगर थाने के वसुंधरा निवासी नरेंद्र अरोड़ा अपनी पत्नी शारदा देवी, पुत्र मुकुल, बहू नूपुर, पुत्री भावना और बेटी की पुत्री मायरा के साथ एसयूवी से रविवार को काशी जा रहे थे। यह सभी गाड़ी में पीछे बैठे जबकि कार उनका बेटा मुकुल चला रहा था।बल्दीराय थाना क्षेत्र के पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के माइल स्टोन 89.800 पर ये हादसा हुआ था।

image 428

Sultanpur News : घायलों को पहुंचाया अस्पताल


हादसे की जानकारी मिलने पर यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी प्रेमलाल सिंह एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंचे और उनकी मदद से घायलों को एंबुलेंस से कुमारगंज के पिठला अस्पताल ले जाया गया। उसके बाद उनकी नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज अयोध्या रेफर कर दिया गया।

Sultanpur News Truck Collides With Motorcycle Two Killed And 2 Injured In  The Accident | Sultanpur Road Accident: सुल्तानपुर में ट्रक ने मोटरसाइकिल  को मारी टक्कर, दो युवकों की मौत, 2 लोग घायल

पिठला अस्पताल से अयोध्या मेडिकल कॉलेज रेफर होने के कुछ ही देर बाद उनकी बहू नूपुर ने भी दम तोड़ दिया। दुर्घटना की जानकारी होने पर पहुंची बल्दीराय थाने की पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और अन्य घायलों को मेडिकल कॉलेज अयोध्या में भर्ती कराया गया है।

Sultanpur News : अधूरा रह गया सपना

अनूपपुर में भीषण हादसा: तेज रफ्तार वाहन ने सड़क किनारे खड़े लोगों को रौंदा-  तीन की मौत


नरेंद्र अरोड़ा ने अपने पुत्र मुकुल के दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए दिल्ली से काशी के लिए निकले थे। परिवार के लोगों की मंशा थी कि वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के साथ ही तीर्थस्थलों का दर्शन-पूजन करेंगे। दुर्घटना में पत्नी और बहू की मौत से उनका सपना अधूरा रह गया।

https://youtu.be/Ev_0pNVn21Y?si=tFLdFyTDNL8yXMYv

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें