Telangana CM Oath Ceremony : देश के सबसे नये राज्य तेलंगाना को आज नया निजाम मिलने जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रेवंत रेड्डी राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर गुरुवार को शपथ लेंगे। सीएम के साथ 10 मंत्रियों के भी शपथ लेने की चर्चा है। शपथग्रहण समारोह राजधानी हैदराबाद के एल.बी स्टेडियम में होगा। समारोह को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस कार्यक्रम में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, कर्नाटक सीएम सिद्धारमैया और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू शामिल होंगे।
Bihar Shikshak Bahali में B.ed Teachers को Patna High Court से बड़ा झटका ! – नौकरी तो समझो गई ! #india24x7livetv pic.twitter.com/q7kjwpiadJ
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) December 7, 2023
समारोह में लगभग एक लाख से अधिक लोगों के शामिल होने की संभावना है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शपथ ग्रहण कार्यक्रम में विपक्षी गठबंधन के कुछ नेता भी शामिल हो सकते हैं। सीएम पद की शपथ लेने से पहले बुधवार को रेवंत रेड्डी दिल्ली आए थे। यहां उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से मुलाकात की और बधाई स्वीकार की।
Telangana CM Oath Ceremony : कौन-कौन बन सकते हैं मंत्री?
सूत्रों के मुताबिक, दामोदर राजनरसिम्हा, उत्तम कुमार रेड्डी, भट्टी विक्रमार्क, कोमाटी रेड्डी वेंकट रेड्डी, सीताक्का, पोन्नम प्रभाकर, श्रीधर बाबू, तुम्मला नागेश्वर राव, कोंडा सुरेखा और जुपल्ली कृष्णा पोंगुलेटी मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। इनमें से एक डिप्टी सीएम बनाए जा सकते हैं।

Telangana CM Oath Ceremony : 5 दिसंबर को नाम पर लगी थी मुहर
3 दिसंबर को आए नतीजे ने तेलंगाना में पहली कांग्रेस सरकार के गठन का मार्ग प्रशस्त कर दिया। इसके बाद राज्य के पहले कांग्रेसी सीएम को लेकर माथापच्ची शुरू हुई। निसंदेह सबसे बड़े दावेदार प्रदेश अध्यक्ष रेवंत रेड्डी थे। लेकिन इसके अलावा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष उत्तम कुमार रेड्डी और पूर्व सीएलपी नेता भट्टी विक्रमार्क जैसे नेता भी मजबूती से अपनी दावेदारी जता रहे थे।
5 दिसंबर को दिल्ली में इसको लेकर कांग्रेस पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल और कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार जैसे सीनियर नेता शामिल हुए। बैठक में रेवंत रेड्डी के नाम पर मुहर लगाया गया। शाम में केसी वेणुगोपाल ने मीडिया के सामने स्पष्ट कर दिया कि तेलंगाना के नए मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी होंगे, वे सात दिसंबर को सीएम पद की शपथ लेंगे।
Telangana CM Oath Ceremony : कौन हैं रेवंत रेड्डी?
54 वर्षीय रेवंत रेड्डी का जन्म अविभाजित आंध्र प्रदेश के महबूबनगर में 1969 में हुआ था। उनका पूरा नाम अनुमुला रेवंत रेड्डी है। हैदराबाद के उस्मानिया विश्वविद्यालय से उन्होंने स्नातक तक की पढ़ाई की है। इसी दौरान वे बीजेपी की स्टूडेंट विंग अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) में शामिल हो गए। इसके बाद उन्होंने भगवा दल को अलविदा कह दिया और 2007 में वे पहली बार निर्दलीय विधान परिषद के सदस्य चुने गए।

इसके बाद उन्होंने चंद्रबाबू नायडू की टीडीपी को ज्वाइन कर लिया और 2009 में विधानसभा का चुनाव कोडंगल सीट से लड़े। यहां उन्होंने कांग्रेस के कद्दावर नेता और पांच बार के विधायक गुरूनाथ रेड्डी को हराया। 2014 में एकबार फिर से विधायक बने। उन्हें तेलंगाना विधानसभा में टीडीपी का नेता सदन चुना गया। 2017 में उन्होंने एकबार फिर पाला बदला और कांग्रेस में शामिल हो गए। 2018 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा लेकिन हार गए। हालांकि, अगले ही साल 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट से मलकाजगिरी से चुनाव मैदान में उतरे और जीत हासिल हुई है।










