रिपोर्ट -मनोज कुमार
Barabanki: बाराबंकी थाना असन्द्रा आज दिनांक- 14.03.2026 की रात्रि को स्वाट व थाना असन्द्रा पुलिस टीम द्वारा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं आपराधिक घटनाओं की रोकथाम हेतु गश्त/चेकिंग की जा रही थी कि कन्धवापुर मोड़ के पास सिद्धौर से रामसनेहीघाट हाइवे की ओर मोटर साइकिल से एक संदिग्ध आता दिखायी दिया, इस दौरान संदिग्ध व्यक्ति को पुलिस टीम द्वारा रुकने का इशारा किया गया तो संदिग्ध व्यक्ति पुलिस टीम को देख कर भागने लगा तथा गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई जिससे प्रभारी स्वाट टीम उ0नि0 श्री अंकित त्रिपाठी के कान के पास से गोली सनसनाती निकल गयी जिससे वह बाल-बाल बच गए। (Barabanki) पुलिस द्वारा की गई आत्मरक्षार्थ फायरिंग में संदिग्ध अभियुक्त के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसे उपचार हेतु तत्काल सीएचसी सिद्धौर भेजा गया। घायल/गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रूपेन्द्र उर्फ सूरज सिंह पुत्र पुत्तन सिंह निवासी देवरी रुखारा थाना बक्शी का तालाब जनपद लखनऊ के रूप में हुई। (Barabanki) गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा .315 बोर मय 01 अदद जिंदा व 01 अदद खोखा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया। अभियुक्त रूपेन्द्र उर्फ सूरज सिंह उपरोक्त थाना जहांगीराबाद में पंजीकृत मु0अ0सं0-20/2026 धारा 310(2)/317(3) बीएनएस में वांछित था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक अयोध्या परिक्षेत्र, अयोध्या द्वारा 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

अभियुक्त के विरुद्ध जनपद बाराबंकी, लखनऊ, में डकैती/चोरी/अवैध शस्त्र बरामदगी/गैंगस्टर एक्ट आदि से सम्बन्धित कुल 11 अभियोग पंजीकृत हैं।
Barabanki: नाम पता घायल/गिरफ्तार अभियुक्त
रूपेन्द्र उर्फ सूरज सिंह पुत्र पुत्तन सिंह निवासी देवरी रुखारा थाना बक्शी का तालाब जनपद लखनऊ
बरामदगी
- 01 अदद अवैध तमंचा .315 बोर
- 01 अदद जिंदा व 01 अदद खोखा कारतूस .315 बोर
- एक अदद मोटर साइकिल एचएफ डीलक्स यूपी 34 बीए 6918
आपराधिक इतिहास
अभियुक्त रूपेन्द्र उर्फ सूरज सिंह पुत्र पुत्तन सिंह निवासी देवरी रुखारा थाना बक्शी का तालाब जनपद लखनऊ
1.मु0अ0सं0-20/2026 धारा 310(2)/317(3) बीएनएस थाना जहांगीराबाद जनपद बाराबंकी
2.मु0अ0सं0-1395/2019 धारा 406/419/420 भादिव थाना गोमती नगर जनपद लखनऊ
3.मु0अ0सं0-188/2022 धारा 380/411/457 भादवि थाना जानकीपुरम जनपद लखनऊ
4.मु0अ0सं0-29/2023 धारा 3(1) यूपी गैंगस्टर एक्ट थाना जानकीपुरम जनपद लखऩऊ
5.मु0अ0सं0-319/2022 धारा 380/411/457 भादवि थाना मड़ियांव जनपद लखनऊ
6.मु0अ0सं0-320/2022 धारा 380/411/457 भादवि थाना मड़ियांव जनपद लखनऊ
7.मु0अ0सं0-333/2022 धारा 380/411/457 भादवि थाना मड़ियांव जनपद लखनऊ
8.मु0अ0सं0-346/2022 धारा 380/411 भादवि थाना मड़ियांव जनपद लखनऊ
9.मु0अ0सं0-373/2023 धारा 395/397/412/419/468/471 भादवि 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कुर्सी जनपद बाराबंकी
10.मु0अ0सं0-79/2024 धारा 3(1) यूपी गैंगस्टर एक्ट थाना कुर्सी जनपद बाराबंकी
- मु0अ0सं0-659/2009 थाना बक्शी का तालाब जनपद लखनऊ















