Amethi: खाटू श्याम शोभा यात्रा में शामिल हुए हजारों भक्तगण गाजे बाजे के साथ निकाली गई शोभा यात्रा

Amethi: खाटू श्याम शोभा यात्रा में शामिल हुए हजारों भक्तगण गाजे बाजे के साथ निकाली गई शोभा यात्रा
Facebook
X
WhatsApp

Amethi: शुकुल बाजार, अमेठी। कटरा चौराहे के व्यापारियों द्वारा सामूहिक तौर पर खाटू श्याम बाबा की शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें हजारों की तादात में भक्तगण शामिल हुए। बताते चलें कलयुग में खाटू श्याम को भगवान कृष्ण का अवतार माना जाता है। (Amethi) भगवान कृष्ण के वरदानस्वरूप खाटू श्याम जाने वाले भक्तों के सभी मुरादे पूरी होती हैं। शोभा यात्रा कटरा चौराहे पर मंदिर से होते हुए अंबेडकर चौराहा, धर्म आस्था एवं विश्वास के केंद्र बिंदु महावीर धाम होते हुए, शिव पार्वती धर्मशाला पहुंची जहां रात्रि में विशाल भंडारे और जागरण का आयोजन किया जाएगा। इसी कड़ी में ध्रुव गुप्ता, ललता गुप्ता, राम जी गुप्ता, शुभम कसौधन व अन्य भक्तगणों के सौजन्य से से विशाल भव्य शोभा यात्रा निकाली गई ।जिसमें वरिष्ठ भाजपा जिला उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र शुक्ला ,भाजपा मंडल महामंत्री दिनेश कौशल, अभिषेक शुक्ला उर्फ विधायक, विश्व प्रकाश शुक्ला, शंकर बक्स सिंह,देव तिवारी, प्रधान जय सिंह,प्रधान राम बहादुर यादव, भारतीय जनता पार्टी मीडिया विभाग जिला सहसंयोजक सुशील कुमार मिश्रा ,सहित हजारों की संख्या में भक्तगण शामिल हुए।

Amethi

शोभा यात्रा में भक्तगण हाथों में श्याम बाबा की तस्वीरें और झंडे लेकर चल रहे थे। शोभा यात्रा के दौरान भक्तजनों ने श्याम बाबा के भजनों और गीतों का गायन किया। शोभा यात्रा में शामिल भक्तगण श्याम बाबा से अपने परिवार की खुशहाली और सुख समृद्धि की कामना कर रहे थे।

शोभा यात्रा के समापन पर शिव पार्वती धर्मशाला में भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में भक्तगण शामिल हुए। भंडारे में श्याम बाबा के भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

शोभा यात्रा के आयोजकों ने बताया कि यह शोभा यात्रा श्याम बाबा के प्रति भक्तों की आस्था को दर्शाती है। इस शोभा यात्रा के माध्यम से श्याम बाबा के भक्तों में एकता और प्रेम का संदेश दिया गया है।

रिपोर्ट- सुशील कुमार मिश्रा

https://youtu.be/9VW_Kb687Xs?si=YNwhHnfjyQCUi9FU

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें