UP: भारत-नेपाल सीमा पर ‘तिरंगा यात्रा’ की धूम, एकता और सुरक्षा की दिखी झलक

Facebook
X
WhatsApp

महराजगंज. भारत-नेपाल के सोनौली सीमा पर देश प्रेम का रविवार को अदभुत नजारा देखने को मिला. एसएसबी के डीआईजी महेश कुमार ने नेपाली सशस्त्र सेना के कमांडेंट को तिरंगा झंडा भेंट किया. आजादी के अमृत महोत्सव के तहत भारत-नेपाल के सीमा बल के अधिकारियों ने आज सोनौली सीमा पर तिरंगा यात्रा निकाली. जिसमें दोनों देशों के संबंध में एकता और सुरक्षा की झलक मिली।

एसएसबी के डीआईजी ने नेपाल सशस्त्र सेना के कमांडेंट को तिरंगा भेंट कर हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने की अपील की. बदले में नेपाल सशस्त्र सेना के कमांडेंट ने आभार जताया और स्मृति चिन्ह भेंट किया. सीमा पर सुरक्षा में कोई चूक ना होने का आश्वासन भी दिया. नेपाल सशस्त्र सेना के कमांडेंट ने कहा कि भारत में अदभुत देश प्रेम की भावना है. इसके साथ ही नेपाल सीमा बल के अधिकारी ने मित्र राष्ट्र नेपाल की ओर से सीमा पर सुरक्षा का आश्वासन दिया।

बता दें कि हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत लखीमपुर खीरी से एसएसबी ने शुरू की और आज इसका समापन भारत-नेपाल सीमा के अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर सोनौली पर एसएसबी के डीआईजी महेश कुमार द्वारा किया गया. इस दौरान डीआईजी ने कहा कि देश मे आजादी का अमृत महोत्सव व हर घर तिरंगा के अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से एसएसबी एक दौड़ कार्यक्रम लखीमपुर से निकला था. आज उसका समापन सोनौली में किया गया है।
स्वतंत्रता दिवस के ठीक एक दिन पहले देश अपनी आजादी को सेलिब्रेट किया गया. भारत में सम्मान पाने वाले नेपाली सशस्त्र सेना के अधिकारी गंगन श्रेष्ठ ने कहा कि भारत देश ने हमें आज यहां बुलाया है, इसके लिए हम दिल से धन्यवाद देते हैं. सभी को स्वतंत्रता दिवस के शुभकामनाएं देते हुए नेपाली अधिकारी ने कहा कि भारत हमारा अच्छा दोस्त है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें