UP IPS Transfer: उत्तर प्रदेश से बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आ रही है। यहां शासन ने पुलिस विभाग (Police Department) में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 15 आईपीएस अधिकारियों (IPS Officers) के तबादले किए हैं। इस बदलाव में कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। तबादला सूची में अपर पुलिस महानिदेशक (Additional Director General of Police), पुलिस महानिरीक्षक (Inspector General of Police), पुलिस अधीक्षक (Superintendent of Police) स्तर के अधिकारियों के नाम शामिल हैं। सारनाथविश्व धरोहर
UP IPS Transfer: कई अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
तबादला सूची के अनुसार मुथा अशोक जैन, आईपीएस-आरआर-1995 को पुलिस महानिदेशक (Director General of Police) और अपर पुलिस महानिदेशक, गोरखपुर जोन (Gorakhpur Zone) से स्थानांतरित कर पुलिस महानिदेशक, अग्निशमन एवं आपात सेवाएं (Fire and Emergency Services), मुख्यालय उत्तर प्रदेश, लखनऊ (Lucknow) की जिम्मेदारी दी गई है।
वहीं अमरेंद्र के. सेंगर, आईपीएस-आरआर-1995 को पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ (Lucknow Police Commissionerate) से पुलिस महानिदेशक, अभिसूचना उत्तर प्रदेश (Intelligence Department Uttar Pradesh), लखनऊ के साथ-साथ पुलिस महानिदेशक सुरक्षा (Security) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
गोरखपुर और वाराणसी जोन में भी बदलाव
राम कुमार, आईपीएस-आरआर-1995 को अपर पुलिस महानिदेशक, लॉजिस्टिक्स उत्तर प्रदेश (Logistics Uttar Pradesh), लखनऊ से अपर पुलिस महानिदेशक, गोरखपुर जोन (Gorakhpur Zone) भेजा गया है।
नवीन अरोरा, आईपीएस-आरआर-1997 को अपर पुलिस महानिदेशक, तकनीकी सेवाएं उत्तर प्रदेश (Technical Services Uttar Pradesh), लखनऊ से अपर पुलिस महानिदेशक, वाराणसी जोन (Varanasi Zone) की जिम्मेदारी दी गई है।
पीयूष मोर्डिया, आईपीएस-आरआर-1998 को अपर पुलिस महानिदेशक, वाराणसी जोन (Varanasi Zone) से हटाकर पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज (Prayagraj Police Commissionerate) बनाया गया है।
पुलिस मुख्यालय लखनऊ में भी हुआ बदलाव
भगवान स्वरूप श्रीवास्तव, आईपीएस-आरआर-1998 को अपर पुलिस महानिदेशक, अभिसूचना उत्तर प्रदेश, लखनऊ से अपर पुलिस महानिदेशक, तकनीकी सेवाएं उत्तर प्रदेश, लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है।
डॉ. संजीव गुप्ता, आईपीएस-आरआर-1999 को अपर पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय, लखनऊ से अपर पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय के साथ-साथ अपर पुलिस महानिदेशक, लॉजिस्टिक्स उत्तर प्रदेश, लखनऊ का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
तरुण गाबा, आईपीएस-आरआर-2001 को अपर पुलिस महानिदेशक, सुरक्षा उत्तर प्रदेश, लखनऊ से पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ (Lucknow Police Commissionerate) बनाया गया है।
प्रयागराज और मुरादाबाद में भी बदले अधिकारी
धर्मवीर, आईपीएस-आरआर-2002 को पुलिस महानिरीक्षक, होमगार्ड्स उत्तर प्रदेश (Home Guards Uttar Pradesh), लखनऊ से पुलिस महानिरीक्षक, पीएसी पूर्वी जोन (PAC Eastern Zone), प्रयागराज की जिम्मेदारी दी गई है।
मोहित गुप्ता, आईपीएस-आरआर-2006 को सचिव, गृह उत्तर प्रदेश शासन (Home Department Uttar Pradesh Government), लखनऊ से पुलिस महानिरीक्षक, भ्रष्टाचार निवारण संगठन (Anti Corruption Organization), उत्तर प्रदेश, लखनऊ भेजा गया है।
विनोद कुमार सिंह, आईपीएस-आरआर-2007 को पुलिस महानिरीक्षक, डॉ. भीमराव अंबेडकर पुलिस अकादमी (Dr. Bhimrao Ambedkar Police Academy), मुरादाबाद से पुलिस महानिरीक्षक, विशेष जांच (Special Investigation), उत्तर प्रदेश, लखनऊ बनाया गया है।
पीटीसी और गृह विभाग में भी बदलाव
जोगेंद्र कुमार, आईपीएस-आरआर-2007 को पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज (Prayagraj Police Commissionerate) से पुलिस महानिरीक्षक, पीटीसी (PTC), मुरादाबाद की जिम्मेदारी दी गई है।
आनंद सुरेशराव कुलकर्णी, आईपीएस-आरआर-2008 को पुलिस महानिरीक्षक, भ्रष्टाचार निवारण संगठन उत्तर प्रदेश, लखनऊ से सचिव, गृह उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ बनाया गया है।
SP स्तर के अधिकारियों का भी तबादला
अनूप कुमार सिंह, आईपीएस-आरआर-2014 को पुलिस अधीक्षक, संबद्ध मुख्यालय पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश, लखनऊ से पुलिस अधीक्षक, केआईओटीडब्ल्यू (KIOTE), उत्तर प्रदेश, लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है।
आनंद कुमार, आईपीएस-आरपीएस-2015 को पुलिस अधीक्षक, संबद्ध मुख्यालय पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश, लखनऊ से पुलिस अधीक्षक, लोक शिकायत मुख्यालय पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश, लखनऊ बनाया गया है।
इस तबादला सूची के जरिए उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक बदलाव किया गया है, जिसमें कई महत्वपूर्ण पदों पर नए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।









