UP Monsoon : यूपी में भीषण गर्मी ने किया लोगों का जीना बेहाल, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट…

UP Monsoon : यूपी में भीषण गर्मी ने किया लोगों का जीना बेहाल, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट...
Facebook
X
WhatsApp

UP Monsoon : उत्तर प्रदेश में चिलचिलाती गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। तपती धूप और बढ़ती उमस के चलते बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुमान के मुताबिक, फिलहाल आने वाले तीन से चार दिनों तक गर्मी से कोई राहत नहीं मिलेगी। यूपी में सूरज की तपिश कम होने का नाम नहीं ले रही है। यहां का तापमान इतना अधिक है कि लोगों को अपने घरों से बाहर निकलना दूभर हो गया है। दोपहर के वक्त सड़कें सूनी पड़ जाती है, बहुत जरूरी काम से ही लोग बाहर निकल पा रहे हैं। आमजन से लेकर पशु-पक्षी सभी बेहाल नजर आ रहे हैं। सूबे के झांसी जनपद में पारा 47.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो सामान्य से लगभग 5 डिग्री सेल्सियस अधिक है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि अभी और तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। सूबे में 30 मई के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश होने का अनुमान है।

UP Monsoon : लोगों का जीना बेहाल किया

मौसम विज्ञान विभाग लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि आज यानी 27 मई को सूबे की राजधानी लखनऊ और आस-पास के क्षेत्र में अधिकतम 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 31 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किए जाने का अनुमान है .

यहां रविवार को अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो सामान्य से 3.4 डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो सामान्य से 5.6 डिग्री अधिक है। वहीं, सूबे की बात की जाए तो सबसे अधिक झांसी का 47.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। आगरा, उरई और कानपुर में भी पारा 45 से 47 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है।

UP Weather

UP Monsoon : हीटवेव से 29 मई तक राहत मिलने की उम्मीद नहीं


मौसम विभाग ने बताया कि सूबे में अगले तीन दिनों तक यानी 29 मई तक हीटवेव से कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। सूबे के बागपत, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, जालौन, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आस-पास इलाकों में भीषण ताप लहर (लू) चलने की संभावना है। वहीं, बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, मेरठ, हापुर, बुलंदशहर, एटा, औरैया, हमीरपुर एवं आसपास इलाकों में हीटवेव का असर जारी रहेगा।

Weather Update

UP Monsoon : मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

image 38


इसके अलावा बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, शाहजहांपुर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास इलाकों में रातें गर्म होने की संभावना है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

UP Monsoon : इन क्षेत्रों में हो सकती है बारिश

image 37

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 30 और 31 मई व एक जून को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम के शुष्क रहने की संभावना है, यहां 25 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चलने का अनुमान है। वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर हल्की-फुल्की बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही तेज रफ्तार हवाएं चल सकती हैं। बारिश होने से गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

https://youtu.be/GRCBJ9oBp4E?si=IqjfTeJbrp7RAr__

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें