UP News: शिक्षकों ने विधायक को सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन, स्वजन के निधन पर 15 दिन विशेष अवकाश की उठी मांग

Facebook
X
WhatsApp

रिपोर्ट – मिथिलेश गुप्ता

UP News: चंदौली। टीचर्स सेल्फ केयर टीम (TSCT) जनपद चंदौली के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को दीनदयाल उपाध्याय नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रमेश जायसवाल से मुलाकात कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम विभिन्न मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। इस दौरान शिक्षकों ने प्रदेश सरकार की ओर से शिक्षकों एवं उनके परिवारों के लिए शुरू की गई कैशलेस चिकित्सा सुविधा, सैलरी पैकेज तथा भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के साथ एमओयू किए जाने पर मुख्यमंत्री के प्रति आभार भी जताया।

शिक्षकों ने कहा कि सरकार द्वारा उठाए गए इन कदमों से प्रदेश के शिक्षक और उनके परिवारों को चिकित्सा एवं आर्थिक स्तर पर महत्वपूर्ण राहत मिली है। इसी के तहत पूरे प्रदेश में शिक्षक व्यक्तिगत रूप से पोस्टकार्ड भेजकर मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित कर रहे हैं। TSCT ने इसे सरकार के प्रति शिक्षकों के विश्वास और कृतज्ञता की अभिव्यक्ति बताया।

WhatsApp Image 2026 08 31 at 10.29.18 1

ये भी पढ़े –Toxic Day 5 Collection: फीका पड़ा यश का स्टारडम, लगातार गिर रही कमाई, वीकेंड पर भी नहीं चला जादू

UP News: सेवानिवृत्ति के बाद भी मिले कैशलेस इलाज की सुविधा

प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन के माध्यम से प्रमुख मांग रखते हुए कहा कि शिक्षकों को वर्तमान में मिल रही कैशलेस चिकित्सा सुविधा को सेवानिवृत्ति के बाद भी आजीवन जारी रखा जाए। शिक्षकों का कहना है कि सेवा अवधि समाप्त होने के बाद उम्र बढ़ने के साथ स्वास्थ्य संबंधी जरूरतें बढ़ जाती हैं। ऐसे में यदि कैशलेस चिकित्सा सुविधा जारी रहती है तो सेवानिवृत्त शिक्षक और उनके परिवारों को इलाज के लिए आर्थिक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

स्वजन के निधन पर 15 दिन का विशेष अवकाश देने की मांग

शिक्षकों ने एक और महत्वपूर्ण मांग उठाते हुए कहा कि किसी शिक्षक या स्टाफ के स्वजन के निधन पर 15 दिन का विशेष अवकाश प्रदान किया जाना चाहिए। प्रतिनिधिमंडल का कहना है कि वर्तमान में उपलब्ध सीमित आकस्मिक अवकाश में अंतिम संस्कार के साथ-साथ उससे जुड़ी धार्मिक एवं सामाजिक परंपराओं को पूरा करना बेहद कठिन होता है।

शिक्षकों ने सरकार से मांग की कि शिक्षक एवं समस्त स्टाफ के किसी स्वजन के निधन की स्थिति में उन्हें 15 दिन का विशेष अवकाश देने की व्यवस्था की जाए, जिससे वह ऐसे कठिन समय में अपने परिवार के साथ रहकर आवश्यक जिम्मेदारियों का निर्वहन कर सकें।
प्रतिनिधिमंडल ने विधायक रमेश जायसवाल से मांग की कि शिक्षकों की दोनों प्रमुख मांगों को गंभीरता से लेते हुए उन्हें मुख्यमंत्री तक पहुंचाया जाए और सकारात्मक पहल कराई जाए।

ये भी पढ़े –Accident News: Thar बनी मौत का ताबूत! गंगा एक्सप्रेसवे पर कई बार पलटी…4 दोस्तों की दर्दनाक मौत

इस दौरान जिला संयोजक कन्हैया लाल गुप्ता, प्रवक्ता देवन्त मौर्या, सह संयोजक आनंद गुप्ता एवं मृत्युंजय यादव, ब्लॉक संयोजक मनोज गुप्ता (चहनिया), प्रभुपाल मौर्य (शहाबगंज), निरंजन देव (सदर चंदौली), शशि प्रकाश (नौगढ़), नंद कुमार शर्मा, रविंद्र कुमार, उमाशंकर, डॉ. बैकुंठ नाथ मौर्य, प्रमोद कन्नौजिया, रंजन रावत, सुदर्शन निराला, ताहिर अली, जगरनाथ विश्वकर्मा, मलय मंडल, सुरेश सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।

शिक्षकों का संदेश साफ—सुविधाएं मिलीं तो सरकार का आभार, अब लंबित मांगों पर भी हो पहल

TSCT प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि शिक्षकों के हित में सरकार द्वारा किए गए सकारात्मक निर्णयों के लिए शिक्षक समाज मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त कर रहा है। साथ ही उम्मीद जताई कि सेवानिवृत्ति के बाद कैशलेस चिकित्सा सुविधा जारी रखने और स्वजन के निधन पर 15 दिन के विशेष अवकाश जैसी मांगों पर भी सरकार संवेदनशीलता के साथ विचार करते हुए जल्द सकारात्मक निर्णय लेगी।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें