रिपोर्ट – मनोज कुमार
UP News: बाराबंकी विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, उ0प्र0 (विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग उत्तर प्रदेश शासन)के दिशा निर्देशन में जिला विज्ञान क्लब, बाराबंकी द्वारा वैज्ञानिक शोध प्रयोगशालाओं के भ्रमण व व्याख्यान कार्यक्रम के अन्तर्गत डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय में 100 विद्यार्थियों का भ्रमण कार्यक्रम का आयोजित किया गया।
ऑडिटोरियम, राजकीय इण्टर कालेज, बाराबंकी से जिला विद्यालय निरीक्षक श्री ओ पी त्रिपाठी ने हरी झंडी दिखाकर भ्रमण बसों को रवाना किया ।
इस कार्यक्रम मे जनपद के 5 विद्यालयों के 100 छात्र-छात्राओं एवं 13 शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।
डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय में बच्चो को रोबोटिक्स एंड इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन लैब, गूगल लैब, सायबर सिक्योरिटी लैब, एआई लैब , इन्नोवेशन लैब, नैनो टेक्नोलॉजी लैब,मैटेरियल केमिस्ट्री एंड सिंथेसिस लैब का भ्रमण एवं अध्ययन कराया गया। एवं संस्थान के रिसर्च स्कॉलर्स द्वारा विद्यार्थियों को
रोबोटिक्स से संबंधित प्रयोगशाला भ्रमण में लैब इंचार्ज के नेतृत्व में 6 आयामी पिक एन्ड ड्राप रोबोट(KUKA), ड्राइंग रोबोट, 3D प्रिंटिंग एवं वेल्डिंग रोबोट(WAAM) के कार्य करने के तरीके एवं उनकी बनावट को प्रदर्शित किया गया। (UP News) विद्यार्थियों को बताया गया कि मानव के निर्देश पर ही रोबोट मनुष्य के तरीके से कार्य करता है। साइबर सिक्युरिटी लैब में डेटा के महत्व और इसको सुरक्षित रखने के तरीक़े को प्रदर्शित किया गया, कोली लाइनेक्स द्वारा साइबर अटैक के समय की जाने वाली कार्यवाही को भी दिखाया। (UP News) नैनो लैब में किसी मैटेरियल के नैनो लेवल पर जा कर कोटिंग करते हुए उसकी प्रॉपर्टीज का अध्ययन कैसे किया जाता है इसके बारे में दिखाया। ए आई लैब में इसके महत्व को रेखांकित करते हुए बताया कि सुरक्षा, मेडिकल साइंस आदि में ए आई के जरिये सूक्ष्म से सूक्ष्म स्तर पर बिना त्रुटि के कैसे कार्य संपादित किये जाते हैं।
इस अवसर पर संस्थान की रजिस्ट्रार डॉक्टर रीना सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच का विकसित होना बहुत ही आवश्यक है। भ्रमण कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों में वैज्ञानिक जिज्ञासा, कार्य व्यवहार को बढ़ावा देना एवं विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उनको उचित अवसर प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि विज्ञान में सैद्धांतिक ज्ञान के साथ-साथ प्रयोग बहुत ही आवश्यक है। (UP News) उन्होंने कहा कि परिवेश या परिवार कभी आगे बढ़ने में कोई बाधा नहीं डालते हैं, उन्होंने समझाया कि आप जिस परिवेश से हैं वहां से भी आगे बढ़ने के बहुत अवसर हैं, इसके लिए विद्यार्थियों को वैज्ञानिक तरीके व ईमानदारी नियमित कार्य करते हुए अपने लक्ष्य को प्राप्त करने का पूर्ण प्रयत्न करना चाहिए।
कार्यक्रम के उद्देश्य को बताते हुए समन्वयक जिला विज्ञान आशीष पाठक ने कहा कि विद्यार्थियों के दैनिक जीवन में प्रौद्योगिकी, वैज्ञानिक सोच, को बढ़ावा देने, विद्यार्थियों के मस्तिष्क में उत्पन्न होने वाले जिज्ञासा, प्रश्नों एवं प्रयोगो का समाधान करने, वैज्ञानिक संस्थानों में कार्यरत वैज्ञानिकों व तकनीकी विदों के साथ विद्यार्थियों का संवाद स्थापित कराया जाना और उनके वैज्ञानिक कार्यकलापों के साथ-साथ तकनीक प्रौद्योगिकी के विकास के निर्माण आदि प्रक्रियाओं से बच्चों को परिचित कराने के उद्देश्य से वैज्ञानिक संस्थाओं का भ्रमण व अध्ययन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को डिप्टी रजिस्ट्रार डॉ राजीव कुमार सिंह द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
इस अवसर पर रिसर्च स्कॉलर सौरभ मिश्रा, वैभव सिंह, हारिस, अभय मिश्रा, सोमेश त्रिपाठी, एल एम बारी, श्रद्धा सिंह, अर्चिता ने बच्चों के प्रयोगशाला भ्रमण में सक्रिय सहयोग किया।
इस अवसर पर नूर मोहम्मद इण्टर कालेज जैदपुर के प्रधानाचार्य श्री विनोद कुमार सिंह, शिवम गुप्ता, अनीता गुप्ता, सुनील कुमार, सविता सिंह, मुकेश कुमार, प्रियंका जायसवाल, सुनील कुमार, मुइनुद्दीन खान, बेबी सुआ आदि उपस्थित रहे।















