UP News: बदायूं जिले (UP News) में शनिवार सुबह महिला जज का सरकारी आवास पर संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी होने पर पुलिस और प्रशासन के आलाधिकारी मौके पर पहुंच गये। घटना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि पुलिस को मौके से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। हालांकि सुसाइड नोट में लिखी बातों का अभी तक कोई खुलासा नहीं किया गया है।
14 फरवरी को यूपी के चंदौली में प्रवेश करेगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा. #india24x7livetv #NewsUpdate #BharatJodoNyayYatra #UttarPradesh #RahulGandhi pic.twitter.com/SgMLjeBPVd
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) February 3, 2024
मिली जानकारी के मुताबिक मूल रूप से मऊ जिले की रहने वाली ज्योत्सना राय बदायूं में सिविल जज जूनियर डिवीजन की मुंसिफ मजिस्ट्रेट थीं। बदायूं से पहले वह अयोध्या में भी तैनात रह चुकी हैं। सिविल जज जूनियर डिवीजन न्यायालय की जज ज्योत्सना राय जब शनिवार सुबह न्यायालय नहीं पहुंचीं। तब कर्मचारी महिला जज के आवास पर पहुंच तो दरवाजा अंदर से बंद मिला।
काफी देर तक कर्मचारी दरवाजा खुलवाने का प्रयास करते रहे लेकिन अंदर से कोई भी दरवाजा खोलने नहीं आया। इस पर किसी अनहोनी की आशंका होने पर कर्मचारियों की घटना की सूचना पुलिस और कंपाउंड में रहने वाले अन्य जजों को दी। जिससे बाद सभी तत्काल लोग मौके पर पहुंच गए।
UP News: पंखे से लटका था शव
मौके पर पहुंची पुलिस ने धक्का मारकर सरकारी आवास का दरवाजा खोला। जब दरवाजा खुला तो अंदर का नजारा देख वहां मौजूद सभी लोग अवाक रह गये। अंदर कमरे में महिला जजा ज्योत्सना राय का शव फंदे से लटक रहा था। घटना की सूचना पर डीएम मनोज कुमार और एसएसपी आलोक प्रियदर्शी समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर छानबीन कर कर रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्यपरीक्षण के लिए भेज दिया है।










