रिपोर्ट- अंबुज श्रीवास्तव
UP News: प्रयागराज। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ का 27 वाँ स्थापना दिवस सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कालेज, सर्वोदय नगर में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनिल बाबू जायसवाल प्रबन्धक पंजाब नेशनल बैंक आपने पत्रकारों से निष्पक्ष पत्रकारिता का आह्वान किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेश चंद्र तिवारी ने पत्रकारों के अभिनन्दन किया शैक्षणिक वातावरण एवं निरन्तर प्रगति के पथ पर अग्रसर विद्यालय की प्रस्ताविकी से पत्रकारों को अवगत कराया महासंघ के राष्ट्रीय सचिव पवनेश उपाध्याय ने महासंघ के संस्थापक डाॅ भगवान प्रसाद उपाध्याय के जन्मदिवस पर उनको सभी उपस्थित पत्रकारों ने हार्दिक बधाई दी। पवनेश जी ने महासंघ के विद्वत परिषद प्रमुख सतीश कुमार गुप्त पत्रकार बन्धुओं का अभिनन्दन किया एवं अपने उद्बोधन में निष्पक्ष पत्रकारिता एवं आज के सोशल मीडिया हैण्डल पर फेक न्यूज की भर्त्सना करते हुये सत्य समाचार के प्रकाशन के हेतुओं पर विचार व्यक्त किये। महासंघ के व्यापक कार्यक्षेत्र एवं सशक्त कार्य की सराहना की। जनपद के महासंघ के कार्यप्रणाली पर प्रकाश डालते हुये विश्वसनीय कार्य हेतु संकल्पित विषय से महानगर अध्यक्ष पंकज गुप्त ने अवगत कराया। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के सदस्यों में अंबुज श्रीवास्तव, प्रेमचंद, हिमांशु गुप्ता, संजय निषाद, रतन शामिल हुए विकास केलकर ने महासंघ की स्थापना दिवस की शुभकामना देते हुये विद्यालय के प्रबन्धक आचार्य विजय मिश्र ने आभार व्यक्त किया ।







