UP News: उत्तर प्रदेश (UP News) के देवरिया जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां आर्केस्ट्रा में साथ काम करने वाली दो युवतियों को मोहब्बत हो गई। दोनों ने साथ जीने-मरने की कसम खाई और सोमवार को मंदिर में एक दूसरे से शादी रचा ली। दोनों युवतियां पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं। देवरिया के लार थाना क्षेत्र के एक वार्ड में रहने वाले मुन्ना पाल के आर्केस्ट्रा में पश्चिम बंगाल की दो युवतियां काम करती हैं। दोनों युवतियों की दोस्ती कब प्यार में बदल गई, किसी को भनक तक नहीं लगी। दोनों ने एक-दूसरे के साथ रहने का निर्णय लिया।
अयोध्या में भी भव्यता-दिव्यता के साथ सरयू आरती होगी: आचार्य सत्येंद्र दास. #india24x7livetv #NewsUpdate pic.twitter.com/cHi39GevWK
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) January 9, 2024
तमाम कानूनी अड़चनों के बाद दोनों सोमवार को मझौलीराज नगर के भगड़ा भवानी मंदिर पर शादी रचाने के बाद अब साथ हैं। दोनों युवतियों ने अपनी शादी का नोटरी शपथपत्र भी बनवाया है। दोनों युवतियों का कहना है कि वे बहुत दिनों से एक दूसरे से विवाह करना चाहती थीं। इसके लिए उन्होंने भाटपाररानी तहसील से बकायदा नोटरी शपथ पत्र भी बनावाया।
UP News: कुछ लोगों ने इस शादी का समर्थन किया
इस समलैंगिक विवाह को लेकर लोगों के बीच चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। कुछ लोगों ने इस शादी का समर्थन किया, तो कुछ ने विरोध किया। एक स्थानीय निवासी का कहना है कि यह शादी समाज में एक नई क्रांति का प्रतीक है। इससे समलैंगिक लोगों को अपनी पहचान बनाने में मदद मिलेगी। दूसरे स्थानीय निवासी का कहना है कि यह शादी समाज के लिए अच्छी नहीं है। इससे समाज में फैशन और अय्याशी बढ़ेगी।
इस मामले पर देवरिया के एसपी दिलीप सिंह का कहना है कि यह एक निजी मामला है। इसमें पुलिस का कोई दखल नहीं है। इस शादी के बाद समलैंगिक विवाह को लेकर लोगों के बीच चर्चाएं तेज हो गई हैं। कुछ लोगों का मानना है कि यह शादी समाज में एक नई क्रांति का प्रतीक है, तो कुछ का मानना है कि इससे समाज में फैशन और अय्याशी बढ़ेगी।










