UP News: उत्तर प्रदेश में झाँसी जिले के पूंछ थाना क्षेत्र में शुरू हुई रामलीला मंचन के कार्यक्रम में आयोजकों ने रामलीला मंचन होने के उपरांत मनोरंजन के लिए डांसरों से अश्लील ठुमके लगवाए। झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र के फतेहपुर स्टेट में सोमवार से रामलीला दर्शन का आयोजन किया गया। जिसमें कलाकारों द्वारा रामलीला का मंचन किया गया। लेकिन रामलीला मंचन के बाद ही आयोजकों द्वारा बुलाई गई डांसरों से अश्लील डांस कराया गया।
मध्य प्रदेश: मोहन यादव ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ. #india24x7livetv #NewsUpdate #MadhyaPradesh pic.twitter.com/LA048j98Af
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) December 13, 2023
डांसरों ने फिल्मी गानों पर महिलाओं और छोटी-छोटी बच्चियों के सामने जमकर अश्लील इशारों वाले ठुमके लगाए। रामलीला में शामिल हुए कुछ भक्तों ने अश्लील ठुमकों पर बार बालाओं के साथ मंच के नीचे जमकर ठुमके लगाए। वहीं क्षेत्र के उम्र दराज लोगों ने रामलीला जैसे धार्मिक कार्यक्रम में आयोजकों के द्वारा लगवाए गए ठुमकों का जमकर विरोध किया।
UP News: जमकर बवाल भी हुआ
झांसी में इस तरह का यह कोई पहला मामला नहीं है। बीते दो माह पहले भी झांसी के मऊरानीपुर में भी जलविहार महोत्सव में प्रशासन की अनुमति के बिना ही स्वीट नाइट में मुंबई से बुलाई डांसरों से ठुमके लगवाए थे। जिस पर जमकर बवाल भी हुआ था।
स्थिति काबू में करने के लिए पुलिस ने जमकर लाठियां भांजी थी। जिसमें कई लोग गंभीर घायल भी हुए थे। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए कई लोगों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया था। सोमवार को हुए इस अश्लील आयोजन में भी प्रशासन से किसी तरह की अनुमति नहीं ली गई थी। फिलहाल रामलीला में अश्लील डांस चर्चा का विषय बना हुआ है।










