UP Politics: समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक दारा सिंह चौहान ने सोमवार को अपने विधायक की सदस्यता से इस्तीफा दिया. उन्होंने अपना इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना को सौंपा. इसके दौरान उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी भी मौजूद थे. इस्तीफा देने के बाद दारा सिंह चौहान बीजेपी में शामिल हो गए.
पूर्व सपा नेता दारा सिंह चौहान यूपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हुए. (UP Politics) इससे पहले दारा सिंह चौहान ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी. सूत्रों की मानें तो दोनों नेताओं के बीच ये मुलाकात शुक्रवार को हुई थी. इन मुलाकात के बाद ही उनके बीजेपी में शामिल होने की बात सामने आई थी. हालांकि इसको लेकर लंबे अरसे से अटकलें चल रही थीं.
इस्तीफे का पत्र सौंपा
बीजेपी में शामिल होने से पहले दारा सिंह चौहान ने अपने विधायकी से इस्तीफे का पत्र विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना को सौंपा. इस मौके पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और कृषि राज्य मंत्री बलदेव औलख भी उपस्थित थे. दारा सिंह चौहान सपा के टिकट पर घोसी विधानसभा सीट से चुनाव जीते थे. हालांकि इससे पहले वो बीजेपी में ही थे. लेकिन विधानसभा चुनाव से ठीक पहले उन्होंने सपा ज्वाइन की थी.
दारा सिंह चौहान योगी सरकार के पहले कार्यकाल में कैबिनेट थे, इस दौरान चौहान वन और पर्यावरण मंत्री रहे थे. वन मंत्री से इस्तीफा देकर सपा की सदस्यता ग्रहण की और मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट से वह सपा के टिकट पर निर्वाचित हुए. तब चौहान ने बीजेपी सरकार पर पिछड़ों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए सपा के पक्ष में जमकर चुनाव प्रचार किया लेकिन वहां अपेक्षित महत्व न मिलने से फिर उन्होंने घर कर ली है.
https://youtu.be/ciojJJn4J78










