UP Politics: मोदी सरकार के फ्री राशन पर मायावती का तंज, ‘जनता को बनाया सरकारी अनाज का मोहताज’

Mahua Moitra Expelled: महुआ मोइत्रा की तरह BSP के 3 सांसदों पर 18 साल पहले हुआ था एक्शन, निकाले गए थे यूपी के सांसद, जानिए क्या था मामला
Facebook
X
WhatsApp

UP Politics: बसपा सुप्रीमो मायावती ने केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत गरीबों को मुफ्त राशन देकर उन्हें सरकारी अनाज का मोहताज बना दिया गया है।

मायावती ने बुधवार को अपने संवाददाता सम्मेलन में कहा, “देश में रोटी-रोजी के अभाव एवं महंगाई की मार के कारण आमदनी अठन्नी भी नहीं, पर खर्चा रुपया होने के कारण गरीब, मजदूर, छोटे व्यापारी, किसान, मध्यम वर्ग सहित सभी मेहनतकश समाज की हालत त्रस्त व चिंतनीय है। जबकि संविधान को सही से लागू करके उनकी हालत अब तक काफी संवर जानी चाहिए थी।”

उन्होंने कहा, “लेकिन केंद्र सरकार ने महंगाई को कम करने के बजाय गरीबों को मुफ्त राशन देकर उन्हें सरकारी अनाज का मोहताज बना दिया है। (UP Politics) इससे गरीबों का आत्मनिर्भर बनना मुश्किल हो गया है।” मायावती ने कहा कि केंद्र सरकार को महंगाई कम करने के लिए सार्थक कदम उठाने चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार को गरीबों को रोजगार देने के लिए योजनाएं बनानी चाहिए।

image 116

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत गरीबों को हर महीने पांच किलोग्राम राशन मुफ्त दिया जाता है। (UP Politics) इस योजना को कोरोना वायरस महामारी के समय में लॉकडाउन से प्रभावित गरीबों की मदद के लिए शुरू किया गया था।

UP Politics: चुनाव परिणाम पर उठाए सवाल

उन्होंने कहा, “चुनाव के समय माहौल अलग होता है लेकिन चुनाव परिणाम उससे बिल्कुल अलग आते हैं. ऐसा क्यों और कैसे? यह भी एक नया मुद्दा है जिस पर जनचिंतन जरूरी है. वास्तविक चिंता यह है कि सरकार की गलत नीतियों और कार्यक्रमों के कारण करीब 100 करोड़ गरीब, मजदूर, अशिक्षित लोगों को और पीछे धकेला जा रहा है. (UP Politics) क्या सरकारी दावों के मुताबिक इन लोगों के बल पर ही भारत को विकसित देश बनने का सपना देखा जा सकता है?”

उन्होंने मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के हाल के विधानसभा चुनाव में पार्टी के निराशाजनक प्रदर्शन की तरह इशारा करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा, “इन परिणामों को देखकर पछताने के बजाय चुनावी सफलता हासिल करने में अपनी पूरी ताकत लगाना बेहद जरूरी है. नहीं तो संकीर्ण, जातिवादी और सांप्रदायिक सोच वाली ताकतें सत्ता को उसके हकदारों से दूर रखने में सफल होती रहेंगी.” हाल के विधानसभा चुनाव में बसपा को राजस्थान में दो सीट पर कामयाबी मिली, लेकिन मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में उसका खाता नहीं खुल सका.

https://youtu.be/ETj5XRCJxmU?si=FW-twOjzj8_Ngroy

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें