UP Politics : यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य लगातार समाजवादी पार्टी के निशाने पर हैं। जहां सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव उन पर एक के बाद एक हमला बोल रहे हैं तो वहीं अब उनके चाचा शिवपाल यादव ने केशव प्रसाद मौर्य पर निशाना साधा है। विधानभवन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि केशव प्रसाद मौर्य केवल बड़बोले मंत्री हैं, उनके पास कोई काम नहीं हैं। केशव प्रसाद मौर्य अपना विभाग ठीक से नहीं चला पा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने उनको केवल झुनझुना पकड़ा दिया है। केशव लखनऊ से दिल्ली और दिल्ली से लखनऊ की करते रहते हैं।
UP: यूपी कैबिनेट की बैठक में मौजूद रहे दोनों डिप्टी सीएम, केशव ने एक्स पर तस्वीर पोस्ट कर दी जानकारी#india24x7livetv #BreakingNews #LatestNews #UPNews #CMYogi pic.twitter.com/NuJlIQAbNQ
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) July 30, 2024
UP Politics : नहीं संभाल पा रहे अपना विभाग, CM योगी ने पकड़ा दिया झुनझुना
समाजवादी पार्टी पिछले कई दिनों से यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पर एक के बाद एक निशाना साध रही है। अखिलेश यादव उनका नाम लिए बिना कई बार निशाना साथ चुके हैं। अब सपा के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव ने केशव प्रसाद मौर्य पर निशाना साधा है। शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि केशव प्रसाद मौर्य अपना विभाग भी ठीक से नहीं चला पा रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनको केवल झुनझुना पकड़ा दिया है। वे केवल लखनऊ से दिल्ली और दिल्ली से लखनऊ की करते रहते हैं।
UP Politics : बदल गई सपा के बागी विधायकों की सीटें

विधानसभा में सपा के बागी विधायकों की सीट बदल गईं। राज्यसभा चुनाव के दौरान क्रॉस वोटिंग करने वाले अधिकतर सपा विधायक सोमवार को पीछे की सीटों पर बैठे दिखे। सपा के मुख्य सचेतक रहे मनोज पांडेय विधानसभा की कार्यवाही में हिस्सा लेने नहीं पहुंचे। उनकी भी सीट पीछे कर दी गई है। आगे बैठने वाले विधायक अभय सिंह व विनोद चतुर्वेदी भी पीछे बैठे रहे।

UP Politics : राजा भैया के बगल में बैठे दिखे राकेश प्रताप
राकेश प्रताप सिंह जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह के बगल में बैठे दिखे। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की सीट पर जहां अखिलेश यादव बैठते थे वहां माता प्रसाद पांडेय बैठे। उनके बगल में जिस सीट पर अवधेश प्रसाद बैठते थे अब वह सीट सपा के वरिष्ठ सदस्य शिवपाल सिंह यादव को आवंटित कर दी गई है।

UP Politics : मनोज पांडेय की अनुपस्थिति रही चर्चा का वषिय

मुख्य सचेतक रहे मनोज पांडेय की जगह सपा के नए मुख्य सचेतक कमाल अख्तर बैठे हुए व्यवस्था संभालते नजर आए। मनोज पांडेय करीब 12 वर्षों में पहली बार विधानसभा की कार्यवाही में हिस्सा लेने नहीं पहुंचे। उनकी अनुपस्थिति चर्चा का विषय रही। वहीं, राज्यसभा चुनाव में सपा का विरोध करने वाली व लोकसभा चुनाव में साइकिल से दूरी बनाने वाली पल्लवी पटेल पूर्व की तरह अपने स्थान पर ही बैठी दिखाई दीं।








