UP School Closed : यूपी में शीतलहर और कोहरे के चलते ठंड में बढ़ोत्तरी हो रही है। पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं बीते बुधवार की सुबह बारिश होने के बाद पारा और भी ज्यादा नीचे गिर गया है। मौसम विभाग ने भी अभी कुछ दिनों तक राहत की उम्मीद नहीं जताई है। आईएमडी ने आने वाले दिनों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जनपदों में तीन से पांच जनवरी के बीच बूंदाबांदी और बौछारे पड़ने की भी संभावना जतायी है।
भगवान राम पर अपनी टिप्पणी के लिए NCP-शरद पवार गुट के नेता जितेंद्र आव्हाड ने मांगी माफी. #india24x7livetv #NewsUpdates #bhagwanram #JitendraAwhad pic.twitter.com/uQm0FPofhR
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) January 4, 2024
UP School Closed : तीन दिन तक 12वीं तक के स्कूल रहेंगे बंद
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जनपद में शीतलहर के चलते बच्चों के स्वास्थ्य के मद्देनजर अगले तीन दिनों तक 12वीं तक के स्कूल बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं। जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश ने बताया कि ठंड से छात्रों को बचाने के लिए 12वीं तक के सभी स्कूलों में 6 जनवरी तक पठन-पाठन स्थगित रहेगी।

इस आदेश के तहत यूपी बोर्ड, सीबीएसई, सीआईएससीई, मदरसा और संस्कृत बोर्ड के सभी स्कूल बंद रहेंगे। साथ ही यह भी कहा गया है कि अगर अवकाश के बीच कोई भी स्कूल खुले मिलते हैं तो उन विद्यालयों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
UP School Closed : नवी से 12वीं तक की कक्षाओं के समय में बदलाव
इससे पहले, राजधानी लखनऊ और मेरठ जनपद में भी शीतलहर के चलते प्री प्राइमरी से लेकर आठवीं तक के सभी बोर्ड से संचालित स्कूलों में छह जनवरी तक अवकाश घोषित किया गया था। नौ से लेकर 12वीं तक की कक्षाओं के समय में बदलाव किया गया था। नौ से 12वीं तक के स्कूल सुबह 10 से लेकर तीन बजे तक चलेंगे। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में शीतलहर और कोहरे का दौर जारी रहेगा। आने वाले दिनों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जनपदों में तीन से पांच जनवरी के बीच बूंदाबांदी और बौछारे पड़ने की भी संभावना जताई है।

UP School Closed : आदेश का पालन न करने वाले स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई

बेसिक शिक्षा अधिकारी राम प्रवेश ने बताया कि आदेश का पालन न करने वाले स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं गोरखपुर में इंटरमीडिएट तक के सभी बोर्ड (यूपी बोर्ड, सीबीएसई, सीआईएससीई, मदरसा और संस्कृत बोर्ड) के स्कूल छह जनवरी (शनिवार) तक बंद कर दिये गये हैं। साथ ही यह भी कहा गया है कि अगर अवकाश के बीच कोई भी स्कूल खुले मिलते हैं। तो उन विद्यालयों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। गोरखपुर के डीएम कृष्णा करूणेश ने बताया कि ठंड से छात्रों को बचाने के लिए 12वीं तक के सभी स्कूलों में छह जनवरी तक पठन-पाठन स्थगित रहेगी।










