UP Schools Timing Changed : यूपी के स्कूलों में अब एक घंटा ज्यादा पढ़ाई , जानिए क्यों किया गया बदलाव

UP Schools Timing Changed : यूपी के स्कूलों में अब एक घंटा ज्यादा पढ़ाई , जानिए क्यों किया गया बदलाव
Facebook
X
WhatsApp

UP Schools Timing Changed : यूपी बोर्ड के सरकारी और एडेड माध्यमिक स्कूलों में पढाई का समय एक घंटा बढ़ा दिया गया है। गर्मियों में अभी तक ये स्कूल सुबह साढ़े सात बजे से दोपहर साढ़े बारह बजे तक खुल रहे थे लेकिन अब ये दोपहर डेढ़ बजे तक खुलेंगे। इसी तरह सर्दियों के लिए भी समय बदल दिया गया है। यानी स्कूल अब पांच घंटे की बजाय छह घंटे संचालित होंगे। इसकी वजह एक शैक्षणिक सत्र में अनिवार्य 1200 घंटे की पढाई का टारगेट पूरा करना है ।

UP Schools Timing Changed : क्यों किया गया बदलाव ?

UP Schools Timing Changed

स्कूल टाइमिंग में बदलाव राष्ट्रीय शिक्षा नीति को ध्यान में रख कर किया गया है। माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा इस बारे में निर्देश जारी किये गए हैं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुसार, स्कूलों में एक शैक्षिक सत्र में 220 शिक्षण दिवसों में कम से कम 1200 घंटे की पढ़ाई होनी चाहिए। इसी अनिवार्यता को पूरा करने के लिए यह बदलाव किया गया है। बदली हुई टाइमिंग में सुबह की 15 मिनट की प्रार्थना सभा और 25 मिनट लंच का समय शामिल है। हर पीरियड 40 मिनट का होगा।

image 66

UP Schools Timing Changed : अभी क्या था ?

image 67

बदलाव से पहले यूपी में 1100 घंटे का शिक्षण कार्य किया जा रहा था यानी अब 100 घंटे की पढ़ाई बढ़ा दी गयी है। नए समय वृत्त के अनुसार, प्रत्येक वर्ष पहली अप्रैल से 30 सितम्बर तक यूपी बोर्ड के माध्यमिक स्कूल सुबह साढ़े सात बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक चलेंगे। शीतकालीन टाइम टेबल में पहली अक्टूबर से 31 मार्च कर स्कूल टाइमिंग सुबह साढ़े नौ से दोपहर साढ़े तीन बजे तक होगी। पहले का समय 8.50 से दोपहर 2.50 था। नए बदलाव के लिए प्रदेश के इंटरमीडिएट एजुकेशन एक्ट में समुचित बदलाव कर दिया गया है।

https://youtu.be/Xb5wx-lu-IM?si=R3hVfZLRGkycixjN

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें