UP Weather: यूपी में भीषण उमस और गर्मी से नहीं मिलेगी राहत

Facebook
X
WhatsApp

उत्तर प्रदेश के कई ज‍िलो में शनिवार को भी गर्मी के प्रकोप में कोई कमी नहीं आएगी. कई द‍िनों से भीषण गर्मी का प्रकोप झेल रहे प्रदेश के लोगोंं को अगले चार द‍िनों त‍क हीट वेव की मार झेलनी होगी. सुबह से तेज धूप न‍िकलने से गर्मी बढ़ गई है. बुंदेलखंड क्षेत्र के ज‍िलों में पारा 45 ड‍िग्री के पार चला गया है. प्रयागराज, वाराणसी, लखनऊ, कानपुर, आगरा, मेरठ, अलीगढ़, गोरखपुर आद‍ि ज‍िलों में आसमान से आग बरस रही है. धूप झुलसा रही है. वहीं मौसम व‍िभाग की माने तो मानसून आने में अभी चार से पांच द‍िनों का इंतजार करना होगा. आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता के मुताबिक आगामी 15 जून तक उत्तर प्रदेश में मानसून आ सकता है. फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है।

मौसम विभाग ने ‘लू’ चलने औरबारिश के आसार को देखते हुए चेतावनीजारी कर दी है. राज्य के दूसरे हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा. इससे पहले राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री दर्ज किया गया. यूपी में शुक्रवार को सबसे ज्यादा पारा बांदा में 46.2 डिग्री और कानपुर में 46.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. लखनऊ में शनिवार को अधिकतम तापमान 44 और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. वाराणसी में अधिकतम तापमान 44 और न्यूनतम तापमान तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

प्रयागराज में अधिकतम तापमान 44 और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. लू चलने की आशंका है. गोरखपुर में अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और बारिश या गरज के साथ बौछारें या धूल भरी आंधी चलने की संभावना है. कानपुर में अधिकतम तापमान 44 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. आसमान साफ रहेगा. माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में लोकल हीटिंग के बीच नमी बढ़ी तो बूंदाबांदी भी हो सकती है. इस लिहाज से पूरे सप्‍ताह बारिश की संभावनाएं कम ही हैं. बीते 24 घंटों में अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्‍य से छह डिग्री अधिक रहा. बता दें कि पिछले दो वर्षों में जून इतना कभी नहीं तपा।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें