Uttarakhand News: गढ़वाल सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार गणेश गोदियाल को चुनाव आयोग की चेतावनी मिली है, आइए जानें क्या है पूरा मामला

Uttarakhand News: गढ़वाल सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार गणेश गोदियाल को चुनाव आयोग की चेतावनी मिली है, आइए जानें क्या है पूरा मामला
Facebook
X
WhatsApp

Uttarakhand News: उत्तराखंड के गढ़वाल लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार गणेश गोदियाल को इलेक्शन कमीशन ने चेतावनी दी है। जिला निर्वाचन अधिकारी पौड़ी व आरओ गढ़वाल सीट डा. आशीष चौहान ने गणेश गोदियाल को नोटिस भेजकर 24 घंटे के अंदर जवाब मांगा था। साथ ही अधिकारियों ने जवाब दाखिल करने के आदेश के बाद उन्हें चेतावनी भी दी कि भविष्य में बिना तथ्यों के आधार पर कोई भी भ्रामक प्रचार न करें।

Uttarakhand News: 12 अप्रैल को, एक कांग्रेस प्रत्याशी ने एक वीडियो साझा किया

बता दें, गढ़वाल लोकसभा सीट से बीजेपी के मुख्य निर्वाचन अभिकर्ता जगत किशोर बड़थ्वाल ने जिला निर्वाचन विभाग पौड़ी को एक शिकायत पत्र सौंपते हुए आचार संहिता के उल्लंघन के बारे में बताया था। शिकायती पत्र में बड़थ्वाल ने लिखा कि बीते 12 अप्रैल को गढ़वाल लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार गणेश गोदियाल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें यह दावा किया गया कि एक प्लांट से शराब पकड़ी गई है, जो चुनाव में बांटने के लिए लाई गई थी।

image 35

Uttarakhand News: थमा पहले चरण के मतदान के लिए प्रचार

गौरतलब हो कि लोकसभा चुनाव में पहले चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार आज थम गया है। पहले फेज की वोटिंग 19 अप्रैल को होनी है। बता दें, पहले चरण में देश के 21 राज्यों की 102 लोकसभा सीटों पर कुल 1625 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। चुनाव आयोग की तरफ से जारी गाइडलाइन के अनुसार, चुनाव प्रचार थम जाने के बाद सार्वजनिक सभा या जुलूस जैसे कार्यक्रम प्रतिबंधित रहेंगे।

Uttarakhand News: इन राज्यों में डाले जाएंगे वोट

लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 19 अप्रैल को देश के जिन 21 राज्यों की 102 सीटों पर चुनाव होना है उसमें यूपी की 8, बिहार की 4, तमिलनाडु की 39, पश्चिम बंगाल की 3, मेघालय की 2, राजस्थान की 12, एमपी की 6, उत्तराखंड की 5, असम की 4, मणिपुर की 2, अरुणाचल की 2, महाराष्ट्र की 5, छत्तीसगढ़ की 1, मिजोरम की 1, नागालैंड की 1, सिक्किम की 1, त्रिपुरा की एक, अंडमान एंड निकोबार की 1, जम्मू-कश्मीर की 1, लक्षद्वीप की 1, पुडुचेरी की 1 सीट शामिल हैं।

https://youtu.be/0VNVWKJW4bQ?si=urv2t1GdU8l0VN0K

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें