Vaishno Devi Flood Update: वैष्णो देवी में लैंडस्लाइड से 30 लोगों की मौत, जम्मू-कटरा नेशनल हाईवे बंद, 22 ट्रेनें रद्द

Facebook
X
WhatsApp
image 198

Vaishno Devi Flood Update: जम्मू-कश्मीर के वैष्णो देवी में भारी बारिश की वजह से होने वाले भूस्खलन में जान गंवाने वालों की संख्या 30 पहुंच गई है. मंगलवार को जम्मू में नदियां उफान पर रहीं. तेज गति से आने वाले नदी के पानी से सब-कुछ तहस-नहस हो गया. (Vaishno Devi Flood Update) लगातार भारी बारिश की वजह से वैष्णो देवी मंदिर की यात्रा स्थगित करनी पड़ी. कश्मीर घाटी में भी काफी नुकसान की खबर है. नेशनल हाइवे और स्टेट हाइव पर ट्रैफिक बाधित हो गया है.

एसएसपी रियासी परमवीर सिंह ने बताया कि कटरा में वैष्णो देवी मंदिर के पास भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में 30 लोगों की मौत हो गई है. भारी बारिश की वजह से कई अहम पुल ढह गए. मोबाइल टावरों और बिजली के खंभों समेत अन्य बुनियादी ढांचों को भारी नुकसान पहुंचा है. अधिकारियों ने बताया कि राज्य के बड़े हिस्से में टेलीकॉम सर्विस ठप हो गई है. बहुत से लोगों से संपर्क टूट गया है. इससे दिक्कत बढ़ गई है.

ये भी पढ़े –PM Modi Flags Off Maruti Suzuki EV: PM मोदी ने गुजरात से मारुति सुज़ुकी की पहली इलेक्ट्रिक कार e-VITARA को दिखाई हरी झंडी, देखें वीडियो

अधिकारियों के मुताबिक, जम्मू-श्रीनगर और किश्तवाड़-डोडा नेशनल हाइवेज पर ट्रैफिक बाधित हो गया है. (Vaishno Devi Flood Update) दर्जनों सड़कें अचानक आई बाढ़ के कारण बंद हो गई हैं. इस आपदा के कारण नॉर्दर्न रेलवे ने 22 ट्रेनों को रद्द कर दिया है, जबकि 27 ट्रेनों को बीच रास्ते में ही रोक दिया गया है.

अधिकारियों ने बताया कि माता वैष्णो देवी मंदिर के अर्धकुंवारी स्थित इंद्रप्रस्थ भोजनालय के पास मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए बचाव दल जुटे हुए हैं. कई लोगों के फंसे होने की आशंका है. कटरा शहर से पहाड़ी पर स्थित मंदिर तक 12 किमी. के घुमावदार रास्ते के लगभग आधे रास्ते में एक जगह भूस्खलन हुआ. (Vaishno Devi Flood Update) जम्मू के डिफेंस जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि कटरा और उसके आसपास बचाव और राहत कार्यों में सेना की तीन राहत टुकड़ियां तुरंत तैनात कर दी गई हैं.

image 200

ये भी पढ़े –Kiren Rijiju: नदी में गिर गई थी गाड़ी, किरेन रिजिजू और उनके काफिले ने रुककर दो युवकों की बचाई जान

Vaishno Devi Flood Update: उन्होंने X पर एक पोस्ट में कहा,

“एक टुकड़ी अर्धकुंवारी, कटरा में लोगों की जान बचाने में मदद कर रही है, एक राहत टुकड़ी कटरा से ठाकरा कोट जाने वाली सड़क पर भूस्खलन वाले स्थान पर पहुंच गई है. (Vaishno Devi Flood Update) एक टुकड़ी जौरियां के दक्षिण में मदद दे रही है. लोगों की जान बचाने, जरूरतमंदों को मदद देने और नागरिकों को सुरक्षित क्षेत्रों में पहुंचाने के प्रयास जारी हैं. नागरिक एजेंसियों के साथ तालमेल किया जा रहा है.”

वहीं, प्रदेश के डोडा जिले में बादल फटने से भारी तबाही मची. 10 से ज्यादा मकान पानी में बह गए थे. लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश से फ्लैश फ्लड के हालात में 4 लोगों की मौत हो गई है. रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और प्रभावित इलाकों में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया जा रहा है.

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें