Varanasi News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के श्री नगर कॉलोनी में मंगलवार देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक थ्री स्टार होटल में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते थ्री स्टार होटल में लगी आग ने करोड़ों रुपए खाक कर दिया है. फिलहाल राहत की बात यह रही की होटल में लगी भीषण आग के बावजूद किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं मिली है.
थ्री स्टार होटल में आग लगने की सूचना मिलते ही जहां दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची. वहीं आग लगने की खबर से इलाके में रह रहे लोग दहशत में आ गए हैं. (Varanasi News) फिलहाल होटल में आग लगने के कारणों का पता नहीं लगाया जा सका है. वहीं मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां लगातार आग बुझाने की कोशिशों में लगी हुई है और अपना रेस्क्यू ऑपरेशन कर दिया है.
होटल में लगी भीषण आग
होटल में लगी आग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें होटल के अंदर लगी भीषण आग की लपटों को उठते देखा जा सकता है. वीडियो में होटल से निकलती आग की लपटों और घने धुंए को उठते नजर आ रहा है. फिलहाल मिल रही जानकारी के अनुसार दमकल विभाग ने कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आगग पर काबू पा लिया है. जिस दौरान तकरीबन करोड़ों रुपए का सामान जलकर खाक हो चुका है.
हादसे में नहीं हुई जनहानी
थ्री स्टार होटल में अचानक लगी आग के कारणों का पता अभी तक नहीं चल पाया है. वहीं पुलिस आग लगने के कारणों का पता लगा रही है. वहीं स्थानीय नागरिकों का कहना है कि दमकल विभाग की गाड़ी के काफी देरी से आने के कारण आग बेकाबू हो गई थी. फिलहाल राहत की बात यह है कि होटल में लगी भीषण आग के दौरान किसी भी तरह की जनहानी नहीं हुई है.
https://youtu.be/eVL424kDQb4?si=qVBzAkPMUxFdFkec










