Vijayakanth Death: मशहूर एक्टर-राजनेता और डीएमडीके प्रमुख कैप्टन विजयकांत का गुरुवार को चेन्नई के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। उनकी उम्र 71 साल थी।
खबरों के अनुसार, उन्हें कोविड-19 हो गया था और उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थीं। (Vijayakanth Death) उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। बताया गया कि उन्हें नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन वह अपनी जिंदगी की जंग को हार गए और उन्होंने अस्पताल में ही अपनी अंतिम सांस ली है।
विजयकांत के निधन से तमिलनाडु में शोक की लहर दौड़ गई है। मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। (Vijayakanth Death) उन्होंने कहा कि विजयकांत एक लोकप्रिय अभिनेता और राजनेता थे। उन्होंने तमिलनाडु की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

विजयकांत का जन्म 1952 में तमिलनाडु के तिरुवन्नामलई जिले में हुआ था। (Vijayakanth Death) उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक अभिनेता के रूप में की थी। उन्होंने कई तमिल फिल्मों में अभिनय किया और लोकप्रियता हासिल की। उन्होंने 2005 में देसिया मुरपोक्कू द्रविड़ कड़गम (डीएमडीके) की स्थापना की। वह दो बार तमिलनाडु विधानसभा में विपक्ष के नेता रहे।
विजयकांत के निधन से तमिलनाडु के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में एक बड़ा नुकसान हुआ है।
Vijayakanth Death: कमल हासन ने विजयकांत के निधन पर जताया दुख
कमल हासन ने एक्स अकाउंट पर विजयकांत के निधन पर दुख जताया है और एक बेहद इमोशनल नोट भी लिखा है। कमल हासन ने अपने नोट में लिखा है- ”मेरे प्रिय भाई, नेशनल एसोसिएशन ऑफ इंडियन सिनेमा के अध्यक्ष, तमिल सिनेमा के प्रतिष्ठित अभिनेता और कैप्टन विजयकांत के रूप में सभी के प्रिय और प्रशंसित, उनके निधन की खबर बेहद दुखद है। वे हर काम में मानवता को अपनाकर जीते थे। उनमें राजनीतिक स्थान ने नया आत्मविश्वास पैदा किया है। उन्होंने गरीबों को दीर्घकालिक सहायता प्रदान की। बिना किसी डर के बहादुरी उनकी पहचान थी। सिनेमा, राजनीति, क्रांतिकारी कलाकार विजयाकांत हमारी यादों में रहेंगे।”