Amroha: अमरोहा में निर्माणाधीन सिनेमाघर की गिरी दीवार, 2 की मौत, छह घायल, सीएम योगी ने जताया शोक

Facebook
X
WhatsApp

Amroha: उत्तर प्रदेश के अमरोहा में रविवार को निर्माणाधीन सिनेमाघर में हुए हादसे का सीएम योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि छह लोग मलवे में दबने के कारण घायल हुए गए. सीएम योगी ने मृतकों के परिजनों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है. इसके अलावा हादसे में घायलों का समुचित उपचार कराने का निर्देश दिया है.

ये घटना अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र की है, जब सिनेमाघर की दीवार गिरी उस वक्त वहां मजदूर काम कर रहे थे. लेकिन अचानक हुए इस हादसे के कारण मजदूरों को भागने का वक्त नहीं मिला और कई मजदूर उसके मलबे में दब गए. (Amroha) मजदूरों के मलबे में दबने के कारण दो मजदूरों की मौत हो गई. इसके अलावा छह मजदूर इस हादसे में घायल हो गए. सीएम योगी ने घटना पर शोक जताते हुए घायलों के समुचित उपचार का निर्देश दिया है. उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है.

रेस्क्यू करने पहुंचीं SDRF

सीएम योगी के निर्देश के बाद मौके पर एसडीआरएफ की टीमें पहुंची हैं. मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा दी गई जानकारी में बताया गया, “मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अमरोहा में निर्माणाधीन सिनेमा घर में हुए हादसे का संज्ञान लिया है. मुख्यमंत्री ने इस हादसे में हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है.”

https://youtu.be/PvLfpg6b0us

ये भी पढ़े…https://crimecomplaint.com/movie-title-revealed-anees-bazmees-movie-title-leaked-shahid-kapoor-will-return-to-the-comedy-genre/

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें