West Bengal : पश्चिम बंगाल में बीजेपी-तृणमूल के बीच जुबानी जंग,कहा – बच्चा सही से न पढ़े तो उसे नहीं ममता बनर्जी को मारे थप्पड़

West Bengal : पश्चिम बंगाल में बीजेपी-तृणमूल के बीच जुबानी जंग,कहा - बच्चा सही से न पढ़े तो उसे नहीं ममता बनर्जी को मारे थप्पड़
Facebook
X
WhatsApp

West Bengal : पश्चिम बंगाल में आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए बीजेपी और तृणमूल कांग्रेस के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। दोनों दलों के नेता एक-दूसरे पर लगातार हमला कर रहे हैं। बीजेपी अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने बंगाल सरकार की शिक्षा नीति की आलोचना करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लेकर एक विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि अगर आपका बच्चा नहीं पढ़ता है तो गलती उसकी नहीं बल्कि ममता बनर्जी की है। उसे थप्पड़ मारने की बजाय ममता को थप्पड़ मारें।

https://twitter.com/india24x7livetv/status/1752240790418636858

West Bengal : क्या है मजूमदार का पूरा बयान ?

पश्चिम बंगाल चुनाव: कुछ अहम सवाल और बीजेपी, तृणमूल, कांग्रेस और वाम नेताओं  के जवाब - BBC News हिंदी

बालुरघाट से लोकसभा सांसद और बंगाल बीजेपी के प्रमुख सुकांत मजूमदार ने साउथ 24 परगना के मथुरापुर में एक रैली को संबोधित करते हुए ममता सरकार की नीतियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने राज्य सरकार की शिक्षा नीति की आलोचना करते हुए कहा, आप के बच्चे स्कूल से वापस आकर कुछ भी जवाब नहीं दे पाते और आप अपने बेटे को थप्पड़ मार कर रहे हैं कि तुम स्कूल में क्या पढ़ रहे हो।

Sukant Majumdar target

West Bengal : महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक बयान

ममता बनर्जी ने मजूमदार के बयान पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि यह बयान महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक है। मजूमदार को माफी मांगनी चाहिए। बीजेपी ने मजूमदार के बयान का बचाव किया है। पार्टी ने कहा कि मजूमदार ने केवल तथ्यों को बयान किया है। बंगाल में शिक्षा की स्थिति खराब है और इसके लिए ममता बनर्जी जिम्मेदार हैं। सीएए को लेकर भी दोनों दलों के बीच टकराव बढ़ रहा है। केंद्रीय मंत्री शांतनू ठाकुर ने कहा है कि सीएए एक सप्ताह के अंदर देशभर में लागू हो जाएगा। टीएमसी ने इस पर आपत्ति जताई है। पार्टी ने कहा कि सीएए एक असंवैधानिक कानून है और इसे लागू नहीं किया जा सकता।

image 15

बंगाल में लोकसभा की कुल 42 सीटें हैं। 2019 के आम चुनाव में 22 पर टीएमसी और 18 पर बीजेपी को जीत मिली थी। दोनों दलों के लिए ये सीटें बेहद महत्वपूर्ण हैं। ऐसे में दोनों दलों के बीच जुबानी जंग जारी रहने की संभावना है।

https://youtu.be/IE36XVcEzEk?si=yee0EXLqMMs8HqJ4

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें