World Cup Final: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज विश्व कप क्रिकेट का फाइनल मुकाबला (World Cup Final) अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है, जिसको लेकर पूरा देश उत्साहित नजर आ रहा है। फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम की जीत के लिए देश भर में हवन-पूजन, सुंदरकांड पाठ और निर्जला व्रत जैसे धार्मिक आयोजन किए जा रहे हैं। महाकाल मंदिर, उज्जैन में पुजारियों द्वारा खिलाड़ियों की तस्वीर बाबा महाकाल के चरणों में रखी गई एवं खिलाड़ियों की तस्वीर पर तिलक लगाकर पूजन किया गया। बाबा महाकाल से टीम इंडिया की जीत की प्रार्थना की गई।
World Cup Final: मुजफ्फरनगर में 10 युवाओं ने रखा निर्जला व्रत
मुजफ्फरनगर के 10 युवाओं ने निर्जला व्रत भी रख लिया है। उनका कहना है कि जब तक भारत जीत नहीं जाता, वो न तो कुछ खाएंगे और न ही पानी पिएंगे। शिव चौक पर पहुंचकर 10 युवाओं ने भारत की जीत के लिए पहले भगवान शिवशंकर की पूजा की, फिर संकल्प लिया कि वे रात 12 बजे से निर्जला व्रत रखेंगे। इन युवाओं का यह भी कहना है कि अगर किसी कारण से फाइनल मैच भारत हार जाता है तो वे फिर कभी अपने जीवन में क्रिकेट मैच नहीं देखेंगे।
वर्ल्ड कप फाइनल: ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का लिया फैसला. #india24x7livetv #NewsUpdate #WorldcupFinal pic.twitter.com/bIkcmEoqoI
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) November 19, 2023
फतेहपुर में सुंदरकांड पाठ और हवन-पूजन
World Cup Final: फतेहपुर में भी भारत की जीत की दुआ करते हुए सुंदरकांड के पाठ के बाद हवन-पूजन करवाया गया। फतेहपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन की अगुवाई में यह सुंदरकांड और हवन-पूजन करवाया गया। युवा खिलाडिय़ों के साथ-साथ महिलाओं ने भी हवन पूजन करते हुए इंडिया के जीत के लिए प्रार्थना की। यह हवन-पूजा सिद्ध पीठ मोटे महादेवन में कराई गई है। इंडिया टीम का बैनर बनवाकर यह पूजा की गई।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ऐसा रहा वर्ल्ड कप का सफर
सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड की टीम को हराकर भारत की टीम फाइनल में पहुंची है, तो वहीं, साउथ अफ्रीका की टीम को हराकर ऑस्ट्रेलिया की टीम फाइनल में पहुंची है. अब भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 19 नवंबर को फाइनल मैच होगा, जो भी विजेता होगा, विश्व कप उसे ही मिलेगा। इससे पहले साल 2011 में भारत में वर्ल्ड कप अपने नाम किया था। उस समय भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी थे। जबकि, इस बार भारतीय टीम की बागडोर रोहित शर्मा के हाथ है। टीम के सभी खिलाडिय़ों ने अब तब बेहतरीन प्रदर्शन किया है। बता दें, भारत इस वर्ल्ड कप में एक बार भी नहीं हारा है। सभी भारतीयों को पूरी उम्मीद है कि इस बार का विश्व कप भारत के ही नाम हो जाएगा।
World Cup Final: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच यह मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है। दोनों टीमों के पास दमदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी लाइनअप है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि कौनसी टीम बाजी मारती है और विश्व कप अपने नाम करती है।










