Yamuna Expressway Accident : यमुना एक्सप्रेस-वे पर सोमवार (12 फरवरी) की सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। आगरा की ओर से मथुरा जा रही एक वोल्वो बस में पीछे से एक कार टकरा गयी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार और बस में आग लग गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण जाम लग गया।
बिहार: विधानसभा पहुंचे नीतीश कुमार और जीतनराम मांझी#Bihar #NitishKumar #JitanRamManjhi #india24x7livetv pic.twitter.com/X0jdub2RVX
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) February 12, 2024
मौके पर मौजूद लोगों ने आनन-फानन में पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना पर दमकलकर्मी पहुंच गए, लेकिन तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना में बस सवार यात्री तो सुरक्षित निकाल लिए गए, लेकिन कार सवार पांच यात्री उसी में जल गए।
Yamuna Expressway Accident : मृतकों की पहचान नहीं हो सकी
जानकारी के मुताबिक, मथुरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर आगरा से नोएडा जा रही एक वॉल्वो बस का पहिया अचानक पंचर हो गया। अनियंत्रित होकर सड़क पर घूमने लगी। इसी बीच पीछे से आ रही एक स्विफ्ट कार पीछे से बस में टकरा गयी। टक्कर के बाद कार और बस में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।

अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक आग लगने से कार में बैठे पांच लोगों की जलकर मौत हो गई है। कार और बस दोनों जल गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। पुलिस और यमुना एक्सप्रेसवे की टीम बचाव और राहत में लगी हुई है। फिलहाल अभी मृतकों की पहचान नहीं हो पायी है।
Yamuna Expressway Accident : हादसे के कारणों की जांच जारी
पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि बस का पहिया पंचर होने के कारण यह हादसा हुआ। यह हादसा यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुए हादसों की एक लंबी कड़ी में एक और हादसा है। पिछले कुछ महीनों में यमुना एक्सप्रेस-वे पर कई दर्दनाक हादसे हो चुके हैं, जिनमें कई लोगों की जान जा चुकी है।

Yamuna Expressway Accident : सुरक्षा के उपायों की आवश्यकता

यमुना एक्सप्रेस-वे पर लगातार हो रहे हादसों को देखते हुए सुरक्षा के उपायों की आवश्यकता पर बल दिया जा रहा है। लोगों का कहना है कि यमुना एक्सप्रेस-वे पर सुरक्षा के इंतजामों की कमी है। इस हादसे के बाद यमुना एक्सप्रेस-वे पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि सरकार को यमुना एक्सप्रेस-वे पर सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।









